Thursday, Jan 22 2026 | Time 18:14 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


कमला और पुरानी कमला को जीवछ नदी से जोड़ा जाएगा : नीतीश

कमला और पुरानी कमला को जीवछ नदी से जोड़ा जाएगा : नीतीश

पटना/मधुबनी 12 जनवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी और दरभंगा जिले को बाढ़ से बचाने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से आज कमला और पुरानी कमला नदी को जीवछ नदी से इंटरलिंक किये जाने संबंधी योजना की आज घोषण की।

श्री कुमार ने रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी जिले में योजनााओं की घोषणा करते हुए कहा कि पुरानी कमलाधार, जीवछ नदी, जीवछ कमला एवं पुरानी कमला नदी को पुनर्जीवित किये जाने से मधुबनी जिले के खजौली, मधुबनी, राजनगर और रहिका प्रखंड तथा दरभंगा जिले के केवटी, सदर, बहादुरपुर, बहेरी, बेनीपुर, बिरौल, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड के 92 गांवों की लगभग 36.05 लाख आबादी को लाभ होगा। साथ ही 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना पर 358.20 करोड़ रुपये खर्च हाेने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दायां कमला बलान तटबंध के निर्माण से पूर्व कमला नदी पुरानी कमला मरने कमला आदि नदियों से प्रवाहित होती थी। वर्ष 1987 में दायां कमला बलान तटबंध का निर्माण हो जाने के कारण इन नदियों में पानी का प्रवाह नग्णय हो गया तथा वर्षा के दिनों में अल्प मात्रा में इन नदियों में जल का प्रवाह होता है। इस योजना के तहत कमला एवं पुरानी कमला को जीवछ नदी से जोड़ा जाना है।

श्री कुमार ने इस योजना से हाेने वाले फायदे गिनवाते हुए कहा कि कमला बलान नदी के अत्यधिक पानी को सुखाड़ इलाके में पहुंचाना एवं बाढ़ अवधि में कमला बलान तटबंध के दबाव को कम करना तथा बाढ़ अवधि के समय नदी में आये अत्यधिक पानी को डाइवर्ट कर बाढ़ के प्रतिकूल प्रभाव से जनजीवन को प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही सूखाग्रस्त इलाके में पानी पहुंचाकर खेती योग्य भूमि को अत्यधिक उपजाऊ बनाना, लगभग 10 हजार हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता के कारण जलीय उत्पाद मखाना, सिंधारा, मछली की पैदावार बढ़ाना तथा मधुबनी एवं दरभंगा जिला के भूमिगत जलस्तर को रिचार्ज करना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए अन्य योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिमी कोसी नहर के बिदेश्वरस्थान उप शाखा नहर एवं उग्रनाथ शाखा नहर का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज इस मिथिला हाट में समीक्षा बैठक हो रही है, इस मिथिला हाट का और विस्तारीकरण किया जायेगा। साथ ही मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी।

श्री कुमार ने इनके अलावा जयनगर शहीद चौक के पास आरओबी का निर्माण, मधुबनी शहर के लिए रिंग रोड का निर्माण, जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-27 के समीप लौकही प्रखंड के बनगामा गांव के समीप लगभग 500 एकड़ जमीन में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डे को छोटे विमानों के लिए "उड़ान योजना" में शामिल करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुरोध करने और जिला स्थित मां सीता एवं प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन स्थल "फुलहर स्थान" को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की।

सूरज शिवा

वार्ता

More News

बिहार रामकृपाल मशरूम दो अंतिम पटना

22 Jan 2026 | 5:56 PM

श्री यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर, पटना, नालंदा, गया, वैशाली एवं पश्चिम चंपारण जिले मशरूम उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में उत्पादित मशरूम स्थानीय बाजारों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश एवं नेपाल जैसे पड़ोसी देशों तक भेजे जा रहे हैं, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।.

see more..

मशरूम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है बिहार : रामकृपाल यादव

22 Jan 2026 | 5:55 PM

पटना, 22 जनवरी (वार्ता) बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने गुरूवार को बताया कि कि देश के कुल मशरूम उत्पादन में बिहार का योगदान लगभग 12 प्रतिशत है, जिससे राज्य इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।.

see more..

सीवान के सभी गावों में दुग्ध उत्पादन समितियों का होगा गठन, प्रत्येक पंचायत में खुलेगा 'सुधा' बिक्री केंद्र

22 Jan 2026 | 5:38 PM

सीवान, 22 जनवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि सीवान में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी एक हजार 528 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जायेगा तथा जिले के सभी 293 पंचायतों में 'सुधा' बिक्री केंद्र खोला जायेगा। .

see more..

देवघर रेल फाटक पर ट्रक-ट्रेन की जोरदार टक्कर, दो मोटरसाइकिलें दबीं, बड़ा हादसा टला

22 Jan 2026 | 5:01 PM

रांची, 22 जनवरी (वार्ता) झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। .

see more..

अमेरिका अपनी चौधराहट बंद करे, दुनिया को युद्ध नहीं,शान्ति चाहिए: काॅ. महेश कुमार सिंह

22 Jan 2026 | 4:56 PM

रांची, 22 जनवरी (वार्ता) ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) के सीडब्ल्यूसी सदस्य काॅ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका अपनी चौधराहट बंद करे क्योंकि दुनिया को युद्ध नहीं,शान्ति चाहिए। .

see more..