Thursday, Feb 19 2026 | Time 08:20 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


केरल उच्च न्यायालय ने बॉबी चेम्मनूर को दी जमानत

केरल उच्च न्यायालय ने बॉबी चेम्मनूर को दी जमानत

कोच्चि, 14 जनवरी (वार्ता) केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मलयालम अभिनेत्री के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के मामले में व्यवसायी बॉबी चेम्मनूर को जमानत दे दी।

इससे पहले, एर्नाकुलम मजिस्ट्रेट की अदालत ने अभिनेत्री की ओर से दायर शिकायत के आधार पर आठ जनवरी को वायनाड से गिरफ्तार किए गए व्यवसायी को नौ जनवरी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि व्यवसायी ने सात अगस्त, 2024 को कन्नूर के अलाकोड में चेम्मनूर इंटरनेशनल ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान उनके खिलाफ अनुचित टिप्पणी की।

इस बीच जमानत पाने वाले व्यवसायी का स्वागत करने के लिए कक्कानाड जिला जेल के पास महिलाओं और कई पुरुष संघों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोग फूल लेकर खड़े थे।

बॉबी चेम्मन्नूर को 50 हज़ार रुपये का मुचलका और दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत दी गई है।

समीक्षा अशोक

वार्ता

More News

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने का लगाया आरोप

18 Feb 2026 | 11:17 PM

कोलकाता, 18 फरवरी (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए सूक्ष्म पर्यवेक्षकों का इस्तेमाल करके भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है।.

see more..

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस गैरसैंण मे आयोजित होने जा रहे सत्र की अवधि बढ़ाये जाने की मांग उठाई

18 Feb 2026 | 10:26 PM

देहरादून 18 फरवरी(वार्ता) आगामी 9 मार्च को विधानसभा भवन ,भराड़ीसैंण मे उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत होने जा रहा है।.

see more..

बेतालघाट भगदड़ मामले में आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

18 Feb 2026 | 9:53 PM

नैनीताल, 18 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट में बिना अनुमति के आयोजित कार्यक्रम में भगदड़ के मामले में आयोजकों की मुसीबत बढ़ गई है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।.

see more..

अब जूनागढ़ रोड तक जाएगी हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, पश्चिमी ओडिशा में रेल संपर्क को मिलेगी मजबूती

18 Feb 2026 | 8:51 PM

भुवनेश्वर, 18 फरवरी (वार्ता) पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) ने पश्चिमी ओडिशा में रेल अवसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को जूनागढ़ रोड तक चलाने का निर्णय लिया है, जिससे इस इलाके में रेलवे सम्पर्क को काफी बढ़ावा मिलेगा। .

see more..

धामी ने श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया

18 Feb 2026 | 8:25 PM

देहरादून, 18 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।.

see more..