Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:16 Hrs(IST)
India


खरगे ने लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर मोदी को लिखा पत्र

खरगे ने लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर मोदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर लोकसभा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह संवैधानिक व्यवस्था है इसलिए इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।
श्री खरगे ने कहा कि संविधान में लोकसभा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, लेकिन मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है इस संवैधानिक व्यवस्था को नकारा जा रहा है। उनका कहना था कि पिछली दो लोकसभाओं में इस पद को खाली रखा गया है और फिर वही प्रयास किया जा रहा है जो गलत है इसलिए सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने लिखा, “पहली से सोलहवीं लोकसभा तक, हर सदन में एक उपाध्यक्ष होता रहा है। मोटे तौर पर, मुख्य विपक्षी दल के सदस्यों में से उपाध्यक्ष की नियुक्ति करना एक सुस्थापित परंपरा रही है। हालांकि, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार यह पद लगातार दो लोकसभा कार्यकालों के लिए रिक्त रहा है। सत्रहवीं लोकसभा के दौरान कोई उपाध्यक्ष नहीं चुना गया था और यह चिंताजनक मिसाल मौजूदा अठारहवीं लोकसभा में भी जारी है। यह भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है और संविधान के सुविचारित प्रावधानों का भी उल्लंघन है।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 93 के तहत संसद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति आवश्यक है। सरकार को सदन के लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने के लिए उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरु करनी चाहिए।
अभिनव, उप्रेती
वार्ता

More News

पुलिस की गोली से घायल छात्रों से मिले राहुल बोले- क्या इनके टूटे सपने लौटा सकती है सरकार

06 Sep 2026 | 12:54 PM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल छात्रों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और सरकार से पूछा कि इनके टूटे सपने लौटाये जा सकते हैं।श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर छात्रों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए कहा कि एक छात्र के पैर की हड्डी एके-47 की गोली से टूट गई। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो अन्य छात्र भी थे जिनके कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई थी।.

see more..

अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष को विशेषण देते हैं मोदी : खरगे

06 Sep 2026 | 11:25 AM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को असफल बताते हुए कहा है कि श्री मोदी अपनी सरकार की नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष को साल-दर-साल नये-नये विशेषण देते रहे हैं लेकिन चुनौतियों के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है।.

see more..

महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल

06 Sep 2026 | 9:18 AM

नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्र आंदोलन को लेकर कहा है कि हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर हैं और इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से उनका टूट चुका भरोसा है।.

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 07 सितंबर)

06 Sep 2026 | 8:24 AM

नयी दिल्ली 06 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

युवाओं के सपनों को पंख दे रहा है नया भारत : मोदी

06 Sep 2026 | 1:01 AM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नया भारत युवाओं के बड़े सपनों को साकार करने के लिए उन्हें अनुकूल माहौल एवं अवसर उपलब्ध करा रहा है और जल्द ही देश विनिर्माण, अनुसंधान एवं नवाचार और कृषि निर्यात का वैश्विक केंद्र बनेगा।.

see more..