Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


किरोड़ी ने जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवकों को उतारा नीचे

किरोड़ी ने जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवकों को उतारा नीचे

जयपुर 12 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के कृषि मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा ने राजधानी जयपुर के हिम्मतनगर क्षेत्र में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने की मांग को लेकर दो दिन से पानी की टंकी पर चढ़े दो युवकों को समझाकर मंगलवार को नीचे उतारा और उनका धरना समाप्त कराया।

डा मीणा दोपहर में घटनास्थल पर पहुंचे और माइक से दोनों युवकों को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद डा मीणा खुद टंकी पर चढ़कर इन युवकों के पास पहुंच गए और युवकों से बातचीत एवं उन्हें समझाकर अपने साथ टंकी से नीचे उतारा। मंत्री के समझाने पर युवकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग को लेकर ये दोनों युवक रविवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।

जोरा

वार्ता

More News

बागडे जयपुर टाइगर फेस्टिवल का गुरुवार को करेंगे उद्घाटन

10 Dec 2025 | 10:48 PM

जयपुर 10 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े गुरुवार को यहां आयोजित जयपुर टाइगर फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। .

see more..

राठीखेड़ा एथेनॉल संयंत्र हिंसा मामले में हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया

10 Dec 2025 | 10:43 PM

हनुमानगढ़, 10 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी के राठीखेड़ा में निर्माणाधीन एथेनॉल संयंत्र के विरोध को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय में हुई हिंसक घटनाओं और आगजनी को लेकर प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया।.

see more..

राजस्थान में सिंचाई, उद्योग, पशुधन और घरेलू पानी की जरूरत के लिए तैयार की गई है योजना- भजनलाल

10 Dec 2025 | 10:42 PM

जयपुर, 10 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि पिछले दो सालों में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पानी को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है और राजस्थान के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है ताकि सिंचाई, उद्योग, पशुधन और घरेलू पानी की जरूरतें पूरी हो सकें। .

see more..

किसान संघ ने की सोयाबीन खरीद की मात्रा बढ़ाने की मांग

10 Dec 2025 | 10:17 PM

बारां, 10 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में भारतीय किसान संघ ने बुधवार को बारां जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीद की मात्रा बढ़ाने मांग की।.

see more..

डंपर ने दुपहिया सवार परिवार को कुचला, बाप बेटे की मौत

10 Dec 2025 | 10:16 PM

चित्तौड़गढ़, 10 दिसम्बर (वार्ता ) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू डम्पर ने दुपहिया सवार परिवार को कुचल दिया जिससे बाप, बेटे की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। .

see more..