Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:40 Hrs(IST)
मनोरंजन


स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे के के मेनन

स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे के के मेनन

नई दिल्ली, 23 जून (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता के के मेनन का कहना है कि वह शो स्पेशल ऑप्स की कहानी सुनकर फिदा हो गये थे।

के के मेनन ने वर्ष 2020 में डिज्जी प्लस हॉटस्टार के शो स्पेशल ऑप्स में काम किया था। नीरज पांडे निर्मित-निर्देशित इस शो में के के मेनन ने रॉ अधिकारी हिम्मत सिंह की भूमिका निभायी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। आठ - एपिसोड के पहले सीज़न को इसकी मनोरंजक कथा, दमदार निर्देशन और शक्तिशाली प्रदर्शनों के लिए सराहा गया था। इसके बाद 2021 में 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' रिलीज हुई, जो एक स्पिन ऑफ की तरह थी।के के मेनन अब जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले स्पेशल ऑप्स 2 में हिम्मत सिंह की भूमिका दोहराते नजर आयेंगे। हिम्मत सिंह एक बार फिर डिजिटल खतरे से निपटने के लिए अपनी भरोसेमंद टीम को इकट्ठा करता है, दुश्मन की चालों का मुकाबला करने के लिए गुप्त रूप से काम करता है।

के के मेनन ने हाल ही में स्पेशल ऑप्स सीरीज में काम करने के बारे में संवाद एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ के साथ विशेष बातचीत में कहा कि जब उन्हें स्पेशल ऑप्स में नीरज पांडेय ने काम करने का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया। उन्होंने कहा मुझे विश्वास था नीरज पांडे जो कुछ भी चीज बनायेंगे वह बेहद उम्दा होगी।जब मैंने स्पेशल ऑप्स की कहानी पढ़ी तो फिदा हो गया। उन्होंने बताया कि इस शो कहानी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और वह तुरंत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहते थे।

के के मेनन ने कहा, जिस तरह से मैं आमतौर पर अपने सभी कामों के लिए करता हूँ, मैं स्क्रिप्ट से ही प्रेरणा लेता हूँ और साथ ही फिल्म के लेखकों और निर्देशक के साथ अपनी बातचीत से भी प्रेरणा लेता हूँ। यह मेरी पूरी प्रक्रिया रही है। यह महत्वपूर्ण है कि अभिनेता, निर्देशक की फिल्म में दिखाए जाने वाले दृष्टिकोण के भीतर रहे। मैं खुद को उसी के भीतर रखता हूं और फिर मैं जो कुछ भी मेरे लिए मायने रखता है उसकी गहराई और उंचाई का पता लगाता हूं।मैं अपने आप को निर्देशक के हवाले कर देता हूं। उन्होंने बताया कि नीरज पांडेय के साथ अब उनकी बांडिंग समय के साथ काफी मजबूत हो गयी है।

के के मेनन ने स्पेशल ऑप्स सीरीज में रॉ आफिसर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने हिम्मत सिंह का किरदार निभाने की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि मैंने स्क्रिप्ट पर अपने आप को सीमित रखा। नीरज पांडेय से इस बारे में बात की। स्क्रिप्ट पढ़कर अपने किरदार को तैयार किया। हम सभी ने मिलकर स्पेशल ऑप्स सीजन 2 को शिद्दत के साथ बनाया है। हिम्मत सिंह का किरदार निभाना एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए बहुत समृद्ध अनुभव था। जब हमने शुरुआत की थी, तब हमें अंदाजा नहीं था कि यह शो इतना आगे बढ़ेगा, लेकिन जब पहला सीजन आया और दर्शकों ने इतना प्यार दिया, तब हमें समझ आया कि ये एक लंबी उम्र वाला प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि दर्शकों को नया सीजन भी बेहद पसंद आने वाला है।इस बार स्पेशल ऑप्स की स्क्रिप्ट और भी ज्यादा दमदार है, जहां दर्शकों को हिम्मत सिंह का नया रूप देखने को मिलेगा। दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।

फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित स्पेशल ऑप्स 2, में के के मेनन के साथ विनय पाठक, करण टैकर, ताहिर राज भसीन, सैयामी खेर, दिलीप ताहिल और प्रकाश राज भी अहम भूमिका में हैं। स्पेशल ऑप्स सीजन 2 की कहानी एआई के मिसयूज पर बनी हुई है, यह कितनी खतरनाक हो सकती है और कितना भयानक रूप ले सकती है, इसके बारे में स्पेशल ऑप्स 2 में विस्तार से जानकारी दी गई है। सीजन 2 के लिए भी दावा किया जा रहा है कि यह पिछले सीजन के मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस बार हिम्मत सिंह की दुनिया को गहराई से दिखाया जाएगा और इस बार उसका बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। यह सीरीज 11 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

प्रेम

वार्ता

More News

वर्ष 2026 में तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्म में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

22 Apr 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना वर्ष 2026 की अपनी शानदार थिएट्रिकल लाइन-अप के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिट रन को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं!’ .

see more..

फिल्म ‘एक दिन’ के लिए खास म्यूज़िकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफ़िल

22 Apr 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता)आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ के लिये 26 अप्रैल को मुंबई में खास म्यूज़िकल इवेंट आयोजित किया जायेगा।.

see more..

‘दो दीवाने सहर में’ को ओटीटी पर मिल रहे प्यार पर खुश हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

22 Apr 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को ओटीटी पर मिल रहे दर्शकों के बेपनाह प्यार से बेहद खुश हैं।.

see more..

अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने भी बढ़ाया 'मटका किंग' का जोश, टीम को दी खास बधाई

22 Apr 2026 | 1:17 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है।.

see more..

लव लॉटरी में काम करेंगे अक्षय ओबेरॉय

22 Apr 2026 | 10:29 AM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता अक्षय ओबेरॉय फिल्म लव लॉटरी में काम करते नजर आयेंगे। यह फिल्म जेंडर से जुड़े जटिल मुद्दों को सामने लाती है और समाज में लंबे समय से बनी धारणाओं को चुनौती देती है।.

see more..