Saturday, Dec 13 2025 | Time 16:07 Hrs(IST)
भारत


लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को धमकाने के आरोपों पर आशीष मिश्रा से किया जवाब-तलब

लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को धमकाने के आरोपों पर आशीष मिश्रा से किया जवाब-तलब

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2021 के हिंसा मामले के आरोपियों में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गवाहों को धमकाने के आरोप पर चार सप्ताह में अपना जवाब देने का बुधवार को निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।

पीठ ने शिकायतकर्ताओं में से एक का पक्ष रख रहे वकील ने पीठ के समक्ष दलील दी कि उन्होंने मिश्रा द्वारा गवाहों को धमकाने का दावा करते हुए याचिका दायर की थी। इस पर पीठ आरोपी आशीष के अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे से चार सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने को कहा। श्री दवे ने हालांकि आरोपों से इनकार किया और कहा कि यह एक ‘अंतहीन प्रक्रिया’ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि तस्वीरों में उनका मुवक्किल नहीं है।

पीठ पर श्री दवे की इन दलीलों का असर नहीं हुआ। पीठ ने उनसे सहलफनामा दाखिल कर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले 22 जुलाई को आशीष मिश्रा को जमानत दे दी थी और उनके दिल्ली या लखनऊ आने-जाने पर रोक लगा दी थी।

उच्चतम न्यायालय ने मामले में चार किसानों गुरुविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह और विचित्र सिंह को भी जमानत दे दी थी और निचली अदालत को सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर, 2021 को चार किसानों सहित आठ लोगों की हत्या की गई थी। यह हिंसा तब भड़की जब आंदोलनकारी किसान लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन ने चार किसानों को कुचल दिया था। इसके बाद गुस्साए किसानों ने कथित तौर पर एक ड्राइवर और दो भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हिंसा में एक पत्रकार की भी मौत हो गई।

बीरेंद्र, यामिनी

वार्ता

More News

तिरुवनंतपुरम चुनाव में जीत ऐतिहासिक क्षण, राजग ही कर सकता है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा: मोदी

13 Dec 2025 | 3:56 PM

नयी दिल्ली 13 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग को विजयी बनाने के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को राजग ही पूरा कर सकता है। तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग की जीत के बाद श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया। .

see more..
संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

13 Dec 2025 | 3:54 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) संसद पर वर्ष 2001 में आज ही के दिन किये गये आतंकवादी हमले की 24 वीं बरसी पर शनिवार को यहां देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस हमले का मुकाबला करते हुए प्राण न्योच्छावर करने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया। .

see more..
बिरला ने संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

बिरला ने संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

13 Dec 2025 | 3:38 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बिरला ने संसद पर हुए हमले की बरसी के मौके पर शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “वर्ष 2001 में भारत की संसद पर हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले हमारे साहसी सुरक्षाकर्मियों और कर्मठ कर्मचारियों के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन। लोकतंत्र की इस सर्वोच्च संस्था की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनके प्रति हम कृतज्ञ हैं। देश के प्रति उनकी अद्वितीय निष्ठा हमें निरंतर प्रेरणा देती है।”

see more..

राहुल ने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों को किया संबोधित

13 Dec 2025 | 2:24 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।.

see more..

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 400 के पार

13 Dec 2025 | 12:05 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इस बढ़ोतरी की वजह धीमी हवाएं, स्थिर वायुमंडलीय स्थिति, खराब मौसम रहना है।.

see more..