Wednesday, Feb 11 2026 | Time 23:34 Hrs(IST)
दुनिया


लॉस एंजिल्स की मेयर बास ने की पुराने शहर में निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा

लॉस एंजिल्स की मेयर बास ने की पुराने शहर में निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा

वाशिंगटन, 11 जून (वार्ता) अमेरिका में मेयर करेन बास ने कहा है कि विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी।

लॉस एंजिल्स टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री बास ने मंगलवार रात कहा, “मैं शहर को बताना चाहती थी कि मैंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा की है और तोड़फोड़ तथा लूटपाट को रोकने के लिए पुराने लॉस एंजिल्स निषेधाज्ञा लागू की गयी है।” उन्होंने बताया कि निष्धाज्ञा पुराने लॉस एंजिल्स के एक वर्ग मील, पांच फ्रीवे से 110 फ्रीवे तक और 10 फ्रीवे से लेकर 110 फ्रीवे और पांच फ्रीवे के विलय तक लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा के कई कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

संतोष

वार्ता

More News

इस्तांबुल में सुरक्षा अभियान के दौरान 1109 लोगों को लिया हिरासत में

11 Feb 2026 | 7:42 PM

इस्तांबुल, 11 फरवरी (वार्ता) तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में अपराधियों और वांछित संदिग्धों के खिलाफ चलाए गए एक व्यापक सुरक्षा अभियान में पुलिस ने 1,109 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह शहर में हाल के समय के सबसे बड़े 'सुरक्षा अभियानों में से एक है।.

see more..

परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान, परमाणु के शांतिपूर्ण इस्तेमाल का उसका अधिकार रहे सुरक्षित : अराघची

11 Feb 2026 | 7:31 PM

तेहरान, 11 फरवरी (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान इस बात की गारंटी देने को तैयार है कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, लेकिन वह चाहता है कि अमेरिका उसे यह भरोसा दिलाए कि परमाणु के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के उसके अधिकार सुरक्षित रहें। .

see more..

इंडोनेशिया: माउंट सेमेरु ज्वालामुखी में एक दिन में पांच बार विस्फोट, 1,000 मीटर ऊपर तक उछली राख

11 Feb 2026 | 7:25 PM

जकार्ता, 11 फरवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में स्थित माउंट सेमेरु ज्वालामुखी बुधवार को पांच बार फटा, जिससे आसमान में 1,000 मीटर की ऊंचाई तक ज्वालामुखी की राख का गुबार छा गया। देश के ज्वालामुखी विज्ञान और भूगर्भीय आपदा शमन केंद्र ने इस प्राकृतिक घटना की पुष्टि की है।.

see more..

श्रीलंकाई सांसद अमरकीर्ति एवं उनके सुरक्षा अधिकारी की हत्या के मामले में 12 व्यक्तियों को मौत की सजा

11 Feb 2026 | 7:04 PM

कोलंबो, 11 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका की गम्पाहा हाईकोर्ट ने बुधवार को वर्ष 2022 में तत्कालीन सांसद अमरकीर्ति अथुकोराला और उनके सुरक्षा अधिकारी की हत्या के मामले में 12 व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई।.

see more..

सुरक्षा कारणों से अमेरिका के एल पासो एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों पर रोक, अमेरिका ने 10 दिनों के लिए बंद किया हवाई अड्डा

11 Feb 2026 | 6:56 PM

वाशिंगटन, 11 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी विमानन नियामक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने टेक्सास प्रांत के एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है। नियामक ने इस अचानक की गई कार्रवाई के पीछे "विशेष सुरक्षा कारणों" का हवाला दिया है, हालांकि इनका विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।.

see more..