Thursday, May 14 2026 | Time 22:06 Hrs(IST)
खेल


जोश और जुनून के साथ सकारात्मक अंदाज में उतरेगी एलएसजी: खान

जोश और जुनून के साथ सकारात्मक अंदाज में उतरेगी एलएसजी: खान

लखनऊ 19 मार्च (वार्ता) भारतीय टीेम के पूर्व गेंदबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर जहीर खान ने कहा कि जोशीले कप्तान रिषभ पंत की अगुवाई में उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नये सत्र में जुनून और सकारात्मक खेल भावना के साथ मैदान पर उतरेगी।

जहीर ने बुधवार को यहां एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा “ एलएसजी नये कप्तान के साथ आईपीएल सत्र का आगाज करने जा रही है। रिषभ पंत जोशीले और उत्साही खिलाड़ी हैं जिनके नेतृत्व में एलएसजी निसंदेह सकारात्मक भाव के साथ मैदान पर उतरेगी। रिषभ जोश के साथ सटीक निर्णय लेने के लिये भी जाने जाते हैं। टीम का हर खिलाड़ी जोश और जुनून के साथ मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देने को तैयार है और यही भावना टीम को नयी ऊंचाई पर ले जायेगी।”

चोटिल खिलाड़ी विशेषकर तेज गेंदबाजों की इस समस्या को लेकर जहीर ने कहा “ हमने जब टीम का चयन किया तो हर पहलू को ध्यान में रखा। चोट लगना खेल का एक हिस्सा है और चोटिल खिलाड़ी के बदले हमे रिप्लेसमेंट के लिये तैयार रहना होगा।”

टीम की रणनीति और संयोजन को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि पहला मैच शुरु होने से पहले मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर फैसला लेना उचित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ टीम की मुलाकात को लेकर उन्होने कहा “ मुख्यमंत्री खेल की जानकारी रखते हैं। उन्होने भी कहा है कि अच्छे प्रदर्शन के लिये हर खिलाड़ी को अपना शत प्रतिशत देना होगा। उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़़ी का भविष्य उज्जवल है।”

प्रदीप

वार्ता

More News

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग का विस्तार, 5 नई टीमें शामिल

14 May 2026 | 8:47 PM

भोपाल (मध्य प्रदेश), 14 मई (वार्ता) मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (एमपीएल) का सीजन 2026 और भी भव्य और रोमांचक होने वाला है। इस वर्ष पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं में कुल पांच नई टीमों को शामिल किया गया है। पहले पुरुष वर्ग में जहां 7 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती थीं, वहीं अब 3 नई टीमों के जुड़ने के बाद कुल 10 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुष प्रतियोगिता में उज्जैन और निमाड़ क्षेत्र की नई टीमों को शामिल किया गया है। महिला प्रतियोगिता में भी इस बार बड़ा विस्तार करते हुए दो नई फ्रेंचाइजी को जोड़ा गया है, जिससे यह संख्या बढ़कर तीन से पांच हो गई है। इसे मध्य प्रदेश में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ा.

see more..

सिनर ने जोकोविच का रिकॉर्ड तोड़ा

14 May 2026 | 8:37 PM

रोम, 14 मई (वार्ता) जानिक सिनर ने गुरुवार को इटेलियन ओपन में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 32वीं जीत हासिल करके इस लेवल पर सबसे लंबे समय तक जीतने का नोवाक जोकोविच के साथ अपना रिकॉर्ड तोड़ा।.

see more..

लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, किदांबी श्रीकांत हारकर थाईलैंड ओपन से हुए बाहर

14 May 2026 | 8:28 PM

बैकॉक, 14 मई (वार्ता) भारत के लक्ष्य सेन ने चीन के झूझुआन चेन को हराकर शीर्ष आठ में जगह बना ली है। वहीं किदांबी श्रीकांत गुरुवार को पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 मैच में चीनी ताइपे के सू ली यांग से हारने के बाद थाईलैंड ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में किदांबी श्रीकांत, जिन्होंने पहले राउंड में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और सिंगापुर के आठवें सीड लोह कीन यू को हराया था, राउंड ऑफ़ 16 में उलटफेर का शिकार हुए।.

see more..

गावस्कर ने कोहली की सेंचुरी को जेन नेक्स्ट हाइप का जवाब बताया

14 May 2026 | 8:19 PM

नई दिल्ली, 14 मई (वार्ता) हालांकि आईपीएल 2026 काफी हद तक निडर नई पीढ़ी के बैट्समैन का रहा है, लेकिन महान बैट्समैन सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक और चेज़ मास्टरक्लास खेलकर सभी को याद दिलाया कि पुराने खिलाड़ी अभी खत्म नहीं हुए हैं।.

see more..