Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:56 Hrs(IST)
खेल


लखनऊ ने जीती प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

लखनऊ ने जीती प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता

लखनऊ, 12 मार्च (वार्ता) लखनऊ मंडल ने बेहतरीन अटैक व उम्दा डिफेंस की बदौलत प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में आजमगढ़ मंडल को 40-36 से हराकर जीत लिया।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ को आजमगढ़ की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने मध्यांतर तक 19-16 की बढ़त हासिल की थी। लखनऊ मंडल की जीत में डेविड ने सर्वाधिक 11 गोल दागे। उनका साथ देते हुए अंकित ने 10 गोल किए। कृष को 9 व प्रवेश को आठ गोल करने में सफलता मिली। दूसरी ओर आजमगढ़ मंडल से सोनू चौहान ने 7, मनीष ने 6 व दिव्यांश ने 4 गोल किए।

प्रदीप

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने बंगलादेश को 18 रनों से हराया

17 Jan 2026 | 10:07 PM

बुलावायो, 17 जनवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (72) और अभिज्ञान कुंडु (80) की अर्धशतकीय पारियों के बाद विहान मल्होत्रा (चार विकेट) और खिलन पटेल (तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन बदौलत भारत ने शनिवार काे अंडर-19 विश्वकप के वर्षा प्रभावित मुकाबले में बंगलादेश को डीएलएस पद्धति से 18 रनों से शिकस्त दी।.

see more..

डोमिनेंट वेदांता कलिंगा लांसर्स ने एसजी पाइपर्स को 6-1 से हराया

17 Jan 2026 | 9:48 PM

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने शनिवार को एसजी पाइपर्स पर 6-1 की शानदार जीत के साथ पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के भुवनेश्वर लेग की शुरुआत की। .

see more..

जोनाथन क्रिस्टी ने लोह कीन यू को हराया, महिला एकल फाइनल में एन से यंग का मुकाबला वांग झी यी से होगा

17 Jan 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने शनिवार को अपनी रणनीति में बदलाव किया और अहम पलों में धैर्य बनाए रखते हुए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराया, जबकि दुनिया की नंबर 1 एन से यंग ने चीन की वांग झी यी के खिलाफ महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। .

see more..