Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


माफिया समाजवादी पार्टी के गले के हार रहे: योगी

माफिया समाजवादी पार्टी के गले के हार रहे: योगी

प्रयागराज, 16 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जबरदस्त हमले बोलते हुए सभी माफियाओं को सपा के गले का हार बताया।

श्री योगी ने फूलपुर में सहसों के कसेरूआ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए राज्य की डबल इंजन की सरकार का हाथ मजबूत करने कि लोगों से अपील की। उन्होंने सपा पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि इनका विकास से कोई लेना देना नहीं है। ये लोगों को गुमराह करके आपस में बांटने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो कुछ भी परिवर्तन दिखता है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। मेडिकल काॅलेज स्थापना के कार्य हों, चाहे काशी का भव्य देव दीपावली कार्यक्रम रहा हो, अयोध्या धाम का दीपोत्सव कार्यक्रम रहा हो, चाहे गंगा एक्सप्रेस-वे को मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने का हो, चाहे वह 2025 का भव्य और दिव्य कुंभ का हो, केवल भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर सकती है जबकि सपा का कोसो दूर इससे कोई नाता नहीं है।

श्री योगी ने कहा कि सपा का विकास से ,युवाओं, किसानों, व्यापारियों से कोई मतलब नहीं है, इनका एक ही सिद्धांत है “सब का साथ और सैफई परिवार का विकास।” इससे ऊपर यह सोच भी नहीं सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी कहा था उत्तर प्रदेश की धरती को दंगा मुक्त बनाएंगे। प्रदेश में खनन, नकल, वन, पशु कोई भी माफिया हो उनसे सख्ती से निपटने पर सपा को इससे पीड़ा होती है।

उन्होने कहा कि नकल माफिया को बचाने के लिए कितना प्रयास किया, लेकिन बच नहीं पाएंगे। जितने भी दुर्दांत और खतरनाक माफिया है वह सभी सपा के गले के हार हैं। इन्हीं से उनकी आजीविका चलती है। उन्हीं के भरोसे यह लोग जीते हैं। श्री योगी ने कहा कि किसी ने जब युवाओं के लिए सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षाएं और जब सरकार युवाओं के हित के लिए कार्य करती है तब पार्टी विरोधियों को तकलीफ होती है। हमने कहा था युवाओं के हित के साथ खिलवाड़ करने वाले के साथ हम भी खिलवाड़ करेंगे। हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की किसी को छूट नहीं मिलनी चाहिए।

दिनेश, उप्रेती

जारी वार्ता

More News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में डा वेदांती के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ा जनसैलाब

15 Dec 2025 | 9:37 PM

प्रतापगढ़ 15 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और प्रतापगढ व जौनपुर में मछली शहर के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार शाम आठ बजे प्रतापगढ़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता के श्रद्धाजंलि अर्पित की। मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतापगढ़ के रास्ते पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर अयोध्या ले जा रहा था। अयोध्या में मंगलवार को पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर काे जल समाधि दी जायेगी। 1996 और 1998 में प्रतापगढ़ और मछली शहर के सांसद रहे रामविलास वेदांती के निधन से प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ .

see more..

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना आपत्तिजनक: प्रमोद तिवारी

15 Dec 2025 | 9:13 PM

लखनऊ़ 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने को घोर आपत्तिजनक कहा। उन्होने कहा कि वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगारपरक योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़ते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से गांधी जी की स्मृति को नमन किया। उन्होने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पहल पर इस महत्वपूर्ण रोजगार गारण्टी योजना का देश में स.

see more..

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..

हमीरपुर में पत्नी की गला दबा कर की हत्या

15 Dec 2025 | 8:58 PM

हमीरपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।.

see more..