Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:43 Hrs(IST)
भारत


आईएलओ की 113 वीं बैठक में भाग ले रहे हैं मांडविया

आईएलओ की 113 वीं बैठक में भाग ले रहे हैं मांडविया

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया स्विटजरलैंड के जेनेवा में अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन- आइ्रएलओ की 113 वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री मांडविया आईएलओ में भारत में श्रम सुधार और कल्याण की दिशा में चल कदमों की जानकारी देंगे और श्रम संबंधी मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण रखेंगे। आईएलओ की यह बैठक में

10 जून से 12 जून तक चलेगी। आईएलओ की यह वार्षिक बैठक है जिसमें श्रम से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाता है।

श्री मांडविया के साथ प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव वंदना गुरनानी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।

सत्या अशोक

वार्ता

More News

शुभेंदु से मिली सीतारमण: योजनाओं के क्रियान्वयन, कर्ज सुविधा पर बातचीत की

08 Jun 2026 | 10:17 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और उनके साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और पश्चिम बंगाल में ऋण सुविधाओं को मजबूत करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक के दौरान राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में ऋण उपलब्धता और केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।.

see more..

प्राचीन गांवों तथा 92 कॉलोनियों को ओ जोन से हटाने की मांग को लेकर संधू से मिले भाजपा सांसद

08 Jun 2026 | 9:55 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) दिल्ली के प्राचीन गांवों तथा 92 कॉलोनियों को ओ जोन हटाने की मांग को लेकर सांसद मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। .

see more..

मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

08 Jun 2026 | 9:18 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। .

see more..

राज्यसभा के सभापति ने सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा स्वीकार किया

08 Jun 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय का सदन की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सोमवार को ही अपना त्यागपत्र सौंपा था। .

see more..

ईडी ने मलेशियाई नागरिकों, कंबोडिया साइबर ठगी से जुड़े सिम कार्ड फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़

08 Jun 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलेशियाई नागरिकों और कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी के एक मामले में राजस्थान और पंजाब में सात ठिकानों पर छापेमारी कर एक बड़े सिम कार्ड फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।.

see more..