Thursday, Dec 11 2025 | Time 04:32 Hrs(IST)
मनोरंजन


स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में मनीष गोयल की एंट्री

स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में मनीष गोयल की एंट्री

मुंबई, 08 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा में अभिनेता मनीष गोयल की एंट्री हो गयी है।

शो अनुमपा ,अपनी दमदार कहानी, मजबूत किरदारों और इमोशनल गहराई के साथ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है और टीआरपी चार्ट्स में टॉप बना हुआ है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया भी राही और प्रेम के रोल में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं। फिलहाल शो में राही और प्रेम की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, जिससे कहानी में नया उत्साह जुड़ गया है। शादी के माहौल में जहां ढेर सारी खुशियां और इमोशन्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि क्या इस खुशी के मौके पर कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है?

स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में जल्द ही एक नया चेहरा नजर आने वाला है। मनीष गोयल इस शो में एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं, जो कहानी में जबरदस्त रोमांच जोड़ देगा। हालांकि, उनके किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि उनकी एंट्री शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

मनीष गोयल, जो अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, उनकी एंट्री से शो में नया तड़का लगने वाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उनका किरदार अनुपमा की जिंदगी में कौन-सी नई चुनौतियाँ या बड़े खुलासे लेकर आता है। फैंस इस नए ट्विस्ट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि आगे कहानी किस मोड़ पर जाएगी!

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा, जिसे राजन शाही ने प्रोड्यूस किया है। यह शो सोमवार से रविवार रात 10 बजे प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

आईएमडीबी की सूची में आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनीं साल की नंबर वन सीरीज

10 Dec 2025 | 4:08 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने वर्ष 2025 की सबसे पॉपुलर 10 सीरीज़ की सूची जारी की है जिसमें आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नंबर वन पर है।.

see more..

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा !

10 Dec 2025 | 3:51 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में शिरकत करती नजर आ सकती हैं।.

see more..

'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज

10 Dec 2025 | 3:41 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

‘धुरंधर’ का धमाकेदार गाना ‘शरारत’ रिलीज़

10 Dec 2025 | 2:17 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’ रिलीज़ हो गया है।.

see more..

मार्च 2026 तैयार! टॉक्सिक,धुरंधर 2,द पैराडाइज़ और पेड्डी मचायेगी धमाल

10 Dec 2025 | 2:12 PM

मुंबई, 10 दिसंबर (वार्ता) मार्च 2026 में टॉक्सिक, धुरंधर 2, द पैराडाइज़ और पेड्डी और जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिये तैयार है।.

see more..