Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:44 Hrs(IST)
बिजनेस


बासमती निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त हटी

बासमती निर्यात पर न्यूनतम निर्यात मूल्य की शर्त हटी

नयी दिल्ली 13 सितंबर (वार्ता) सरकार ने बासमती चावल से न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) हटा लिया है। बासमती चावल के निर्यात पर न्यूनतम मूल्य की शर्त 20 जुलाई, 2023 से लागू थी। जिसे तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।

वाणिज्य मंत्रालय में अवर सचिव, ईपी (कृषि-2) प्रभार सीमा जुनेजा द्वारा कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अध्यक्ष को शुक्रवार को लिख पत्र में वाणिज्य विभाग के इस निर्णय की जानकारी दी गयी है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर कहा, “यह किसान कल्याण की दिशा में बड़ा कदम है। बासमती चावल से एमईपी को हटाने का निर्णय अभिनंदनीय है। इससे निर्यात भी बढ़ेगा और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला उनकी किसानों के प्रति संवदनशीलता को दर्शाता है।”

एपीडा और चावल निर्यातकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) के अध्यक्ष डॉ. प्रेम गर्ग ने यूनीवार्ता से कहा, “सरकार ने बासमती चावल पर एमईपी हटाने की हमारी मांग को स्वीकार कर निर्यातकों और किसानों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। हम तीन महीने से इसकी सिफारिश कर रहे थे। इससे बासमती चावल की मांग बढ़ेगी और किसानाें को इसका फायदा मिलेगा और वे उत्पादन बढ़ाने का प्रेरित होंगे।”

डॉ. गर्ग ने कहा कि एमईपी हटाने से इस बार बासमती चावल के निर्यात में 25 से 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है। पिछले वर्ष भारत से बासमती चावल का निर्यात 55 लाख टन के दायरे में था जो इस बार 65 लाख टन तक पहुंच सकता है।

उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह सरकार गोदामों से सफेद चावल खुले बाजार के लिए जारी करे। ताकी इसका भी निर्यात बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा, “ इस साल बारिश अच्छी होने से धान की फसल अच्छी रहने का अनुमान है। चावल का उत्पादन 14.2 करोड़ टन पहुंचने का अनुमान है। हम चाहते हैं कि सफेद चावल के स्टॉक को खुले बाजार में छोड़ा जाये, ताकि भारत को विश्व बाजार का लाभ मिल सके।”

उप्रेती, मनोहर

वार्ता

More News

श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का 22 दिसंबर से खुलेगा आईपीओ

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) 22 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने ऊपरी मूल्य बैंड पर 38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा हैं और शेयर एनएसई इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।.

see more..

गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी का आईपीओ 22 दिसंबर को खुलेगा

16 Dec 2025 | 7:29 PM

अहमदाबाद, 16 दिसंबर (वार्ता) गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।.

see more..

कमजोर रुपये के दबाव में सेंसेक्स 533 अंक लुढ़का

16 Dec 2025 | 5:47 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) रुपये के लगातार दबाव में रहने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 533.50 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ।.

see more..

चावल, गेहूं, चीनी, दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Dec 2025 | 5:16 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

रिलायंस ने 75 साल पुराने एसआईएल ब्रांड को रिलॉन्च किया, बाजार में उतारेगी नूडल्स, जैम, केचप

16 Dec 2025 | 4:57 PM

बेंगलुरु, 16 दिसंबर (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड एसआईएल को नये रूप में बाजार में पेश किया है और नूडल्स, जैम, केचप जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की घोषणा की है। .

see more..