Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:01 Hrs(IST)
बिजनेस


खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) विदेशी बाजार में गिरावट जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा जबकि आवक घटने से चावल महंगा हो गया वहीं अन्य जिसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 34 रिंगिट उतरकर 4320 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह अप्रैल का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.20 सेंट उतरकर 46.13 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। मूंगफली तेल 366 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि सोया रिफाइंड 366 रुपए प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, सरसों तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।

अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चावल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया वहीं गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5750-5850, दाल चना 6750-6850, मसूर काली 7550-7650, मूंग दाल 9550-9650, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 8500-8600 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3250-3350 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4400-4500, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15751 रुपये, मूंगफली तेल 19047 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 14835 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

सूरज

वार्ता

More News

भारत में स्टार्टअप इकाइयों की संख्या दो लाख के पार :गोयल

12 Dec 2025 | 9:52 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में वर्ष 2025 के दौरान 44,000 से अधिक नयी स्टार्टअप इकाइयों को मान्यता दी गयी और इस तरह भारत में अब सरकारी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। .

see more..

वस्त्र मंत्रालय चौपाल कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ

12 Dec 2025 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हस्तशिल्प परंपराओं के बारे में जागरूकता , उद्यमिता निर्माण और मजबूत हस्तशिल्प समूहों के गठन को सुगम बनाने के उद्येश्य से देश भर में चलाये जाने वाले अपने चौपाल कार्यक्रम का राजधानी में शुभारंभ किया। .

see more..

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

12 Dec 2025 | 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

12 Dec 2025 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी से उजागर करने का मार्ग खोलेगा।.

see more..

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

12 Dec 2025 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी।.

see more..