Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:20 Hrs(IST)
India


मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में सीमा की स्थिति का आकलन किया

मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में सीमा की स्थिति का आकलन किया

नई दिल्ली 10 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शनिवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में सीमा की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और पाकिस्तान के सैन्य दुस्साहस का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7, लोक कल्याण मार्ग पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।”
इस बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान ने आज सुबह विभिन्न सैन्य और हवाई प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। भारत ने रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस सहित पाकिस्तान के विभिन्न हवाई ठिकानों पर भी हमला किया और सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। पिछले 24 घंटों में प्रधानमंत्री की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ यह दूसरी बैठक है। गौरतलब है कि शुक्रवार को श्री सिंह ने पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति और भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें जनरल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह शामिल हुए थे।
संजीव
वार्ता

More News

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने पर कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाये सवाल

11 Apr 2026 | 3:19 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) शनिवार को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता की आहट के बीच कांग्रेस पार्टी ने शांति की संभावनाओं पर सावधानी भरी उम्मीद जतायी है। साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर 'गंभीर सवाल' उठाये हैं।.

see more..

नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

11 Apr 2026 | 2:15 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा एवं सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में नवचेतना का संचार किया और वंचितों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।.

see more..

दिल्ली : धन शोधन जांच में ईडी ने 6.3 करोड़ रुपये नकद और 7.5 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किये

11 Apr 2026 | 2:02 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ईआइएल) और उसकी समूह संस्थाओं से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान चलाकर 6.3 करोड़ रुपये की नकदी, 7.5 करोड़ रुपये के आभूषण, चांदी की सिल्लियां और लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं।.

see more..

हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी साहिल चौहान बैंकॉक से भारत लाया गया

11 Apr 2026 | 1:47 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से भारत वापस लाया गया है। वह अपराधी साहिल चौहान विदेश भाग गया था। .

see more..

दिल्ली में साइबर अरेस्ट एवं निवेश घोटाले में तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश

11 Apr 2026 | 12:59 PM

नयी दिल्ली, 11अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके धोखाधड़ी से प्राप्त धन के फर्जी बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन में शामिल एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।.

see more..