More News07 Mar 2026 | 2:47 PMनयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराना है। .
see more.. 07 Mar 2026 | 1:49 PMनयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्वतः हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड में एक नियोक्ता की यातना झेल रहे छह भारतीय श्रमिकों को मुक्त करा लिया। .
see more..
07 Mar 2026 | 1:17 PMनयी दिल्ली, 07 मार्च (मार्च) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सरकार की प्रमुख सस्ती दवा पहल सभी नागरिकों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने लाखों लोगों को काफी कम कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाएं पाने में मदद की है।
see more..
07 Mar 2026 | 12:57 PMनयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में आयी बाधा के बीच सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि देश के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार है। पेट्रोलियम मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस समय देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। इसके अलावा शोधित उत्पादों का भी 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। दोनों मिलाकर कुल भंडार सात सप्ताह से अधिक का है।
see more..
07 Mar 2026 | 12:42 PMनयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है।
see more..