Monday, Sep 7 2026 | Time 11:55 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी ने दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से हुयी मौतों पर किया दुख व्यक्त

मोदी ने दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश, भूस्खलन से हुयी मौतों पर किया दुख व्यक्त

सिलीगुड़ी /नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) पूर्वी हिमालयी क्षेत्र दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण भूस्खलन होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अवरुद्ध होने से सिक्किम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही हैऔर सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हताहत हुये लोगाेें के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारी बारिश एवं भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

अभी तक हताहतों की संख्या के बारे में तत्काल आधिकारिक पुष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं लेकिन यह बताया जा रहा है कि शनिवार रात से अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हुयी है।

गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनित थापा के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस हादसे में लगभग 15 लोग मारे गये हैं। उन्होंने लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह देते हुये कहा है कि प्रशासन प्रभावित लोगों को बचाने एवं सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि मिरिक में कम से कम नौ लोग और दार्जिलिंग पहाड़ियों के ऊपरी सुखियापोखरी में चार लोग मारे गये हैं

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने भारी बारिश से हुये व्यापक नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मौतें हुयी हैं, संपत्ति का नुकसान हुआ है और आधारभूत ढांंचे को को नुकसान पहुंचा है। मैं स्थिति का जायजा ले रहा हूं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं।"

लगातार बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पूरी तरह से बंद हो गया है तथा 29वें माइल में तिस्ता नदी उफान पर है जिससे पहाड़ियों को सिलीगुड़ी से जोड़ने वाले राजमार्ग का उपरी हिस्सा बह गया है। मिरिक और धुड़िया के बीच लोहे का पुल ढहने से मिरिक और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क टूट गया। लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में जलपाईगुड़ी जिले के दोआर्स इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जहां जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार की नदियां भी कई निचले स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बचाव अभियान निरंतर जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से इसमें बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय अधिकारियों ने तीस्ता जैसी नदियों में बढ़ते जलस्तर के बारे में सूचना दी है। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है क्योंकि क्षेत्र में और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

अभय जितेन्द्र

वार्ता

More News

कांग्रेस सरकार के विरुद्ध नारे लगी टी शर्ट पहने बीआरएस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

07 Sep 2026 | 11:10 AM

हैदराबाद, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट पहने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को पुलिस ने परिसर में जाने से रोक दिया।.

see more..

ऋषिकेश में हाईवे के गड्ढे से अनियंत्रित स्कॉर्पियो बेकरी के गेट से टकराई

07 Sep 2026 | 11:03 AM

ऋषिकेश, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में ग्राम खैरी खुर्द में देर रात हाईवे पर बने गड्ढे के कारण एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बेकरी शॉप कार्निवल सेलिब्रेशन की बाउंड्री वॉल के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके सामने लगा करीब आठ फीट ऊंचा पेड़ जड़ से उखड़ गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।.

see more..

धर्मपुरी लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के लिए 200 करोड़ रुपये: विक्रमार्क

07 Sep 2026 | 10:23 AM

जगतियाल, 07 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने घोषणा की है कि जगतियाल जिले में ऐतिहासिक धर्मपुरी लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास एवं पुनर्निर्माण पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।.

see more..

बीएसएफ ने बंगाल सीमा पर 17.40 करोड़ रुपये का सोना किया ज़ब्त, बंगलादेशी तस्कर गिरफ़्तार

06 Sep 2026 | 11:50 PM

कृष्णनगर, 06 सितंबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बंगलादेश सीमा पर 11.282 किलोग्राम वज़न और 17.40 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत के 89 सोने के बिस्कुट ज़ब्त किये तथा इसकी तस्करी करने वाले बंगलादेशी नागरिक को गिरफ़्तार किया। .

see more..

रेवंत ने नर्स के दुष्कर्म-हत्या की मजिस्ट्रेट जांच के दिये आदेश

06 Sep 2026 | 11:03 PM

हैदराबाद, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के बाहरी इलाके थुक्कूगुडा में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले की विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाये।.

see more..