Monday, Sep 7 2026 | Time 02:56 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


मोदी ने आइजोल को दिल्ली से रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दो अन्य ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मोदी ने आइजोल को दिल्ली से रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दो अन्य ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

आइजोल, 13 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली बरबई से सायरंग तक बनी नयी रेल लाइन पर ट्रेन परिचालन का शुभारंभ करने के साथ ही सायरंग से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, सायरंग से कोलकाता और सायरंग से गुवाहाटी जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्री मोदी मौसम की खराब के कारण समारोह स्थल तक नहीं पहुंच पाये और उन्होंने हवाई अड्डा से आभासी माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

आइजोल से दिल्ली जाने वाली इस राजधानी एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद यह पूर्वोत्तर राज्यों की चौथी राजधानी हो गयी है, जो देश की राजधानी से रेल मार्ग से जुड़ गयी।

श्री मोदी ने 05609 बरबई से कोलकाता, 05610 सायरंग से गुवाहाटी ओर सायरंग से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच चलने वाली ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सुचना एवं प्रचार ) दिलीप कुमार ने बताया कि बरबई से सायरंग के बीच बनी नयी रेल लाइन पर्वतीय क्षेत्र होकर गुजरी है, इस क्षेत्र में रेल लाइन बनाना बड़ा दुष्कर कार्य था, लेकिन रेलवे के अभियंताओं और कर्मचारियों ने कठिन परिश्रम से यह कार्य पूरा कर दिखाया है।

उन्होंने बताया कि इस लाइन पर 45 सुरंगे और 55 बड़े तथा 88 छोटे पुल हैं। पांच रोड ओवर ब्रिज और छह रोड अंडर ब्रिज हैं। पुल क्रमांक 144 तो रेलवे पुलों में दूसरा सबसे ऊँचा पुल है। इसकी ऊंचाई दिल्ली की कुतुब मीनार से भी अधिक है, 114 मीटर ऊंचा यह पुल कुतुब मीनार से 42 मीटर ऊंचा है। बरबई से सायरंग के बीच की पूरी रेल लाइन हरे-भरे पहाड़ों और घाटियों के बीच होकर गुजरती है।

श्री कुमार ने बताया कि इस लाइन के बन जाने से मिजोरम की राजधानी आइजोल रेल नेटवर्क से जुड़ जायेगी। इससे यहां के लोगों को देश के अन्य स्थानों पर आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी। देश के अन्य भागों से यहां माल ढुलाई आसान हो जायेगी तथा यहां के उत्पाद दूसरी जगहों पर भी रेल मार्ग से भेजा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही यहां के लोगों की आय भी बढ़ेगी। आवागमन के साधन सुलभ हो जाने से यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्रवण, संतोष

वार्ता

More News

रेवंत ने नर्स के दुष्कर्म-हत्या की मजिस्ट्रेट जांच के दिये आदेश

06 Sep 2026 | 11:03 PM

हैदराबाद, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के बाहरी इलाके थुक्कूगुडा में एक निजी अस्पताल में नर्स के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के मामले की विस्तृत मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये हैं और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाये।.

see more..

बंगाल में संयुक्त टीम ने तीस्ता भूस्खलन वाली जगह का किया निरीक्षण

06 Sep 2026 | 10:10 PM

सिलीगुड़ी, 06 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मंगन ज़िला प्रशासन ने रविवार को कहा कि तीस्ता और च्याकुंग नदियों के संगम के पास भूस्खलन के बाद तीस्ता नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने का ख़तरा काफ़ी कम हो गया है।.

see more..

तेलंगाना विधानसभा और परिषद का मानसून सत्र सात सितंबर से होगा शुरू

06 Sep 2026 | 9:45 PM

हैदराबाद, 06 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। .

see more..

बंगाल : भूटनी दियारा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 18 और गांव जलमग्न

06 Sep 2026 | 9:36 PM

सिलीगुड़ी, 06 सितंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक प्रखंड के अंतर्गत द्वीपीय क्षेत्र भूटनी दियारा में रविवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने से 18 और गांव जलमग्न हो गये हैं, जिससे हजारों लोग बाढ़ में फंस गये हैं और क्षेत्र के बड़े हिस्से का संपर्क कट गया है। .

see more..

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले मेरठ के गन हाउस मालिक को किया गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:00 PM

देहरादून 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एक शस्त्र विक्रेता को फर्जी लाइसेंस बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।.

see more..