Saturday, Dec 13 2025 | Time 16:12 Hrs(IST)
India


मोदी ने राजनाथ और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक की

मोदी ने राजनाथ और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक की

नई दिल्ली 09 मई (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही सैन्य कार्रवाई के कारण निरन्तर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ बैठक में स्थिति की समीक्षा की ।
प्रधानमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी।
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
रक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की जा रही कार्रवाई तथा उसके जवाब में भारतीय सेनाओं की कार्रवाई की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तानी सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमाओं में लगातार हमले करने की कोशिश कर रही है। आज भी भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने सांबा और जैसलमेर आदि क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन को नष्ट कर हमले की कोशिशें को नाकाम कर दिया।
संजीव सैनी
वार्ता

More News

नाम बदलने में मोदी सरकार का मुकाबला नहीं : कांग्रेस

13 Dec 2025 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना-मनरेगा का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि पूरे देश को मालूम है कि नाम बदलने में मोदी सरकार धुरंधर है लेकिन अब यह भी साफ हो गया है कि उसे सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू से ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी नाम से भी नफरत है।.

see more..

तिरुवनंतपुरम चुनाव में जीत ऐतिहासिक क्षण, राजग ही कर सकता है लोगों की आकांक्षाओं को पूरा: मोदी

13 Dec 2025 | 3:56 PM

नयी दिल्ली 13 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग को विजयी बनाने के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को राजग ही पूरा कर सकता है। तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग की जीत के बाद श्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया। .

see more..
संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

संसद पर हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि: शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का लिया संकल्प

13 Dec 2025 | 3:54 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) संसद पर वर्ष 2001 में आज ही के दिन किये गये आतंकवादी हमले की 24 वीं बरसी पर शनिवार को यहां देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस हमले का मुकाबला करते हुए प्राण न्योच्छावर करने वाले सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया। .

see more..
बिरला ने संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

बिरला ने संसद पर हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

13 Dec 2025 | 3:38 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बिरला ने संसद पर हुए हमले की बरसी के मौके पर शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “वर्ष 2001 में भारत की संसद पर हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त होने वाले हमारे साहसी सुरक्षाकर्मियों और कर्मठ कर्मचारियों के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन। लोकतंत्र की इस सर्वोच्च संस्था की रक्षा करते हुए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनके प्रति हम कृतज्ञ हैं। देश के प्रति उनकी अद्वितीय निष्ठा हमें निरंतर प्रेरणा देती है।”

see more..

राहुल ने पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों को किया संबोधित

13 Dec 2025 | 2:24 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की।.

see more..