Tuesday, May 12 2026 | Time 19:01 Hrs(IST)
India


मोदी ने मल्लेश्वरी के योगदान की सराहना की

मोदी ने मल्लेश्वरी के योगदान की सराहना की

नयी दिल्ली 15 अप्रैल(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक पदक विजेता एवं प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी के खेल के क्षेत्र में योगदान और युवा एथलीटों को मार्गदर्शन देने के उनके प्रयासों की सराहना की है।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा , “ओलंपिक पदक विजेता एवं प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी से कल यमुनानगर में मुलाकात हुई। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सफलता पर गर्व है। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने का उनका प्रयास भी उतना ही सराहनीय है।”
अशोक
वार्ता

More News
नीट परीक्षा रद्द होने पर भाकपा सांसद ने केंद्र सरकार और एनटीए की आलोचना की

नीट परीक्षा रद्द होने पर भाकपा सांसद ने केंद्र सरकार और एनटीए की आलोचना की

12 May 2026 | 6:21 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद पी संदोष कुमार ने नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द जाने पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीईए) की कड़ी आलोचना की है। श्री कुमार ने अपने बयान में कहा कि इस फैसले से लाखों छात्रों का भविष्य अनिश्चितता और मानसिक तनाव में धकेल दिया गया है। लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा घोटालों और परीक्षाओं के रद्द होने की घटनाओं ने मौजूदा शासन में परीक्षा प्रणाली की पूरी विफलता को उजागर कर दिया है।

see more..
उत्तरी-पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी, दक्षिण एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश: मौसम विभाग

उत्तरी-पश्चिमी भारत में भीषण गर्मी, दक्षिण एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश: मौसम विभाग

12 May 2026 | 6:15 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) मौसम विभाग ने बुधवार को एक तरफ जहाँ भीषण गर्मी के कारण राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वही दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में इस सप्ताह के अंत तक मानसून आने के भी संकेत दिये हैं। विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले दो दिनों में और मजबूत हो सकता है।

see more..

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का परोक्ष समर्थन करने वाले देश करें आत्मचिंतन: विदेश मंत्रालय

12 May 2026 | 6:07 PM

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) भारत ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की परोक्ष रूप से मदद करने की चीन की स्वीकारोक्ति से भारत के इस बारे में किये गये दावों तथा तथ्यों की पुष्टि होती है और पाकिस्तान का परोक्ष रूप से समर्थन करने वाले देशों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि आतंकवादी ठिकानों को बचाने के उनके प्रयास का उनकी साख और वैश्विक स्थिति पर किस तरह का असर पड़ता है। .

see more..
राष्ट्रपति ने 15 नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति ने 15 नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए

12 May 2026 | 5:50 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 15 नर्सिंग कर्मियों को उल्लेखनीय सेवा के लिए वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सचिवालय के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर दिये गये गये इन पुरस्कारों के विजेताओं में छह सहायक नर्स और नौ नर्स शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में लद्दाख की सहायक नर्स सुश्री कुलविंदर परही , महाराष्ट्र की सहायक नर्स सुश्री उज्वला महादेव सोयम, मिजोरम की सहायक नर्स सुश्री लालेनथांगी नामटे, सिक्किम की सहायक नर्स सुश्री मधु माला गुरुंग , उत्तराखंड की सहायक नर्स सुश्री पूजा परमार राणा और पश्चिम बंगाल की सहायक नर्स सुश्री गीता कर्माकर शामिल हैं।

see more..

विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शैक्षणिक वातावरण तैयार करना सरकार का उद्देश्य : सूद

12 May 2026 | 5:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर परिणाम देना नहीं बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सकारात्मक, सुरक्षित और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।.

see more..