Saturday, Jun 13 2026 | Time 12:16 Hrs(IST)
भारत


मोदी का सेवा सुशासन गरीब कल्याण का दावा महज धोखा : कांग्रेस

मोदी का सेवा सुशासन गरीब कल्याण का दावा महज धोखा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल के शासन के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के दावे को धोखा करार देते हुए कहा है कि उनके दावे सिर्फ कागजी हैं और जमीन पर इन दावों की तस्वीर कहीं नजर नहीं आती है।

कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रमुख तथा पूर्व सांसद राजीव गोड़ा और एडवोकेट महिमा सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 11 साल के शासन में सिर्फ दावे किए हैं, लेकिन जमीन पर उसके दावों की कहीं कोई हकीकत नजर नहीं आती है। सरकार आर्थिक विकास का लगातार दावा कर रही है, लेकिन ये दावे उसके जुमले हैं क्योंकि आर्थिक विकास की दर पिछले साल 6.5 प्रतिशत रही है जो कोविड के बाद सबसे कम है। सरकार सिर्फ प्रचार प्रसार में लगी है और जमीन पर उसके दावों की हकीकत कहीं दिखती ही नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की बात की जा रही है और उसे बहुत सजा धजाकर पेश किया गया है। उसका डाटा बहुत बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि महिलाओं के खिलाफ जो अपराध हुए हैं जो उसके आंकड़े डरावने हैं। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के अनुसार 2012 में ढाई लाख के करीब मामले थे वे 2022 में साढ़े चार लाख तक पहुंच गये हैं और इसका जवाब मोदी सरकार को देना चाहिए।

पूर्वोत्तर को देश का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर दो साल से जल रहा है और वहां हजारों लोग बेघर हुए हैं और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया है और उस मणिपुर को जलता छोड़ा गया है और दावा करते हैं पूर्वोत्तर के विकास को सरकार ने सबसे ज्यादा महत्व दिया है।

उन्होंने कहा कि जनगणना को टालने के लिए कोविड का बहाना बनाया गया। मोदी सरकार पहले घोषणा करती है और फिर उसे पूरा नहीं करती है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का दावा है कि उन्होंने किसानों को पीएम किसान लाभार्थियों को पौने चार लाख करोड रुपए वितरित किये हैं, लेकिन सच यह है कि सवा दो करोड़ किसानों के नाम सूची से हटा दिए जाते हैं। उनका कहना था कि मोदी सरकार का काम करने का तरीका है कि वह लाभार्थियों की सूची बनाती है और बाद में सूची से नाम हटा देती है और यहां पीएम किसान लाभार्थी योजना में भी यही हुआ है। साल 2011 के आंकड़े के हिसाब से 14 करोड़ से ज्यादा किसान सरकार की योजना से बाहर है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास नीति है और उसकी काम करने की नीयत है। यह सरकार घोषणा करती है और अपनी ही घोषणाओं को हर साल नये रूप में पेश करती रहती है।

अभिनव, उप्रेती

वार्ता

More News

वायु सेना का ए न 32 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त

13 Jun 2026 | 12:05 PM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) वायु सेना का एक माल वाहक विमान ए एन 32 शनिवार को असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।.

see more..
ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी : विदेश मंत्रालय

ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी : विदेश मंत्रालय

13 Jun 2026 | 11:50 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना के हमले के बारे में सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को गलत बताते हुए इन्हें बेबुनियाद करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने फैक्ट चेक हैंडल से एक पोस्ट में कहा कि भारतीय नाविकों वाले जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमले का सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस जहाज के मास्टर से बात की गयी है और जहाज पर सवार सभी नाविक सुरक्षित हैं।

see more..
ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

13 Jun 2026 | 11:43 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़ी सात जगहों पर तलाशी ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि श्री मित्रा ने कथित तौर पर बिचौलियों के ज़रिये नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। यह रिश्वत कामरहाटी नगरपालिका सहित कई नगरनिगम पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के लिए ली गयी थी।

see more..
मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना, वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात

मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना, वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात

13 Jun 2026 | 11:28 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गये। इस दौरान वह 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत साझीदार देश के रूप में इस समूह की बैठक में तेरहवीं बार भाग ले रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार श्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान फ्रांस और स्लोवाकिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

see more..

पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मुद्दों के खिलाफ 17 जून को कोटा से कांग्रेस के अभियान शुरुआत करेंगे राहुल

13 Jun 2026 | 11:28 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है और इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से करेंगे।.

see more..