Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:38 Hrs(IST)
India


मोदी शनिवार को करेंगे 62,000 करोड़ रुपये की युवा-केंद्रित पहलों का लोकार्पण

मोदी शनिवार को करेंगे 62,000 करोड़ रुपये की युवा-केंद्रित पहलों का लोकार्पण

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी दिल्ली में शनिवार को 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की युवा विकास पहलों का लोकार्पण करेंगे, जिससे देश भर में युवाओं को शिक्षा, कौशल और उद्यमिता की दिशा में बढ़ावा मिल सकेगा।
इन युवा विकास पहलों के केंद्र में बिहार में युवा कौशल और शिक्षा को रखा गया है, जिसके अंतर्गत बिहार के पांच लाख स्नातकों को दो साल तक मासिक भत्ता, बिहार के छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जन नायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन, बिहार के चार विश्वविद्यालयों में नयी शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की आधारशिला रखने के साथ ही बिहटा में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के नये परिसर के साथ ही कई अन्य योजनाओं की प्रधानमंत्री सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में चौथा राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के साथ विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 46 अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ युवा को सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर श्री मोदी 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ केंद्र की पीएम-सेतु (अपग्रेडेड आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन) योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में देश भर में 1,000 सरकारी आईटीआई का हब-एंड-स्पोक मॉडल में उन्नयन करने की परिकल्पना की गयी है, जिसमें 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई शामिल हैं। प्रत्येक हब औसतन चार स्पोक से जुड़ा होगा, जिससे उन्नत बुनियादी ढांचे, आधुनिक ट्रेडों, डिजिटल शिक्षण प्रणाली और इनक्यूबेशन सुविधाओं से युक्त समूह तैयार किये जायेंगे। परियोजना कार्यान्वयन के प्रथम चरण में पटना और दरभंगा के आईटीआई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
इस अवसर पर श्री मोदी 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्थापित 1,200 व्यावसायिक कौशल प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। इन प्रयोगशालाओं में दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के छात्रों सहित, सूचना-प्रौद्योगिकी, ऑटोमोटिव, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसद और पर्यटन जैसे 12 उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इस परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप उद्योग-प्रासंगिक शिक्षा प्रदान करने और रोजगार के लिए प्रारंभिक आधार तैयार करने के लिए 1,200 व्यावसायिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करना भी शामिल है।
तिवारी.श्रवण
वार्ता

More News

हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से तारिक रहमान की भारत यात्रा पर संशय

19 Aug 2026 | 12:37 AM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण और राजनीतिक शर्तों के कारण बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। यात्रा स्थगित होने के संकेत मिलने से कुछ दिन पहले तक ढाका में इस द्विपक्षीय वार्ता के लिए बड़े पैमाने पर कूटनीतिक तैयारियां की जा रही थीं।यूनीवार्ता के देखे गये दस्तावेजों के अनुसार, बंगलादेश के विदेश मंत्रालय की दक्षिण एशिया शाखा ने 10 अगस्त को ही ' बंगलादेश-भारत संबंधों पर ब्रीफ' नाम से एक अद्यतन दस्तावेज तैयार करना शुरू कर दिया था। इसके लिए मंत्रालय की अलग-अलग शाखाओं और इकाइयों से 13 अगस्.

see more..

भाजपा के इशारे पर हुई सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी : आप

18 Aug 2026 | 11:49 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को भाजपा के इशारे पर की गयी कार्रवाई करार दिया है।.

see more..

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला : पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन एवं पूर्व आईएएस अधिकारी समेत छह गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 11:38 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आधुनिकीकरण में कथित बड़े पैमाने की अनियमितताओं और आपराधिक साजिश के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

एनटीए ने परीक्षा टीम के 600 विशेषज्ञों को हटाया

18 Aug 2026 | 10:50 PM

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा टीम में बदलाव करते हुए 600 विशेषज्ञों को हटाया है और इसमें नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है।शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि परीक्षा व्यवस्था में सरकार ने बड़े बदलावों की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसके अलावा एनटीए की परीक्षा टीम में बदलाव करते हुए 600 विशेषज्ञों को हटाया गया है और नए विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा है। एनटीए के कार्यालयों को नए परिसरों में स्थानांतरित कर वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा भी .

see more..