Saturday, Jan 17 2026 | Time 23:09 Hrs(IST)
खेल


रेलवे के सहयोग से आयोजित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग में एक हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग

रेलवे के सहयोग से आयोजित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग में एक हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) भारतीय रेलवे के सहयोग से आयोजित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 26वें संस्करण में रविवार सुबह विशेष अतिथित अभिनेत्री मधुरिमा तुली, पहलवान अनिरुद्ध कुमार और पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के साथ एक हजार साइकिल चालकों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों ने भाग लिया।

आज यहां जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से शुरु हुई फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम में भारतीय अभिनेत्री मधुरिमा तुली, पहलवान अनिरुद्ध कुमार और पर्वतारोही नरेंद्र कुमार विशेष अतिथियों में शामिल हुए। इस अवसर केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने अभिनेत्री मधुरिमा तुली को फिट इंडिया आइकन के रूप में सम्मानित किया। इस संस्करण में रेलवे अधिकारियों और रेलवे से जुड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय ट्रैक और फील्ड एथलीट के साथ-साथ बाधा दौड़ धावक रही अभिनेत्री मधुरिमा ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं यहाँ आकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। साइकिल चलाना मेरा बचपन का शौक रहा है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मोटापे के खतरों के बारे में बताया है यह कई बीमारियों को जन्म देता है। साइकिल चलाना सस्ता, मुक्तिदायक और आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने का उत्तम साधन है।

राम

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने बंगलादेश को 18 रनों से हराया

17 Jan 2026 | 10:07 PM

बुलावायो, 17 जनवरी (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (72) और अभिज्ञान कुंडु (80) की अर्धशतकीय पारियों के बाद विहान मल्होत्रा (चार विकेट) और खिलन पटेल (तीन विकेट) के दमदार प्रदर्शन बदौलत भारत ने शनिवार काे अंडर-19 विश्वकप के वर्षा प्रभावित मुकाबले में बंगलादेश को डीएलएस पद्धति से 18 रनों से शिकस्त दी।.

see more..

डोमिनेंट वेदांता कलिंगा लांसर्स ने एसजी पाइपर्स को 6-1 से हराया

17 Jan 2026 | 9:48 PM

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने शनिवार को एसजी पाइपर्स पर 6-1 की शानदार जीत के साथ पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के भुवनेश्वर लेग की शुरुआत की। .

see more..

जोनाथन क्रिस्टी ने लोह कीन यू को हराया, महिला एकल फाइनल में एन से यंग का मुकाबला वांग झी यी से होगा

17 Jan 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने शनिवार को अपनी रणनीति में बदलाव किया और अहम पलों में धैर्य बनाए रखते हुए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराया, जबकि दुनिया की नंबर 1 एन से यंग ने चीन की वांग झी यी के खिलाफ महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। .

see more..