Friday, Jan 16 2026 | Time 12:06 Hrs(IST)
राज्य


मुख्तार की पत्नी व सालों की 2.35 करोड़ की संपत्ति जब्त

मुख्तार की पत्नी व सालों की 2.35 करोड़ की संपत्ति जब्त

गाजीपुर, 09 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिला निवासी बाहुबली मुख्तार अंसारी की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अंसारी परिवार द्वारा अपराध कृतियों से अर्जित धन द्वारा खरीदी गई 2.35 करोड़ की संपत्तियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह की सक्रिय सदस्य पत्नी आफसा अंसारी तथा मुख्तार के सगे साले अनवर शहजाद व सरजील उर्फ आतिफ रजा की आपराधिक कृत्यों से अर्जित धनराशि दो करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को धारा 14(1) उप्र गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की।

अभियुक्तों द्वारा संचालित कम्पनी आगाज इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड, ग्लोराइज लैण्ड डेवलपर, इनजियो नेटवर्क साल्यूसन, कुसुम विजन इंफ्रा प्रोजेक्ट व मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के विभिन्न बैंक खातों से ट्रांसफर करके स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्रालि के बैंक आफ बड़ौदा शाखा लंका, वाराणसी के खाते में मौजूद दो करोड़ 35 लाख 13 हजार 803 रुपये को जब्त किया गया।

सं प्रदीप

वार्ता

More News
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुड्डुचेरी के लिए एसआईआर की समय सीमा बढ़ायी

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान, पुड्डुचेरी के लिए एसआईआर की समय सीमा बढ़ायी

16 Jan 2026 | 11:51 AM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, लक्षद्वीप, राजस्थान और पुड्डुचेरी के लिए मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा 19 जनवरी तक बढ़ा दी है। आयोग ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लेने से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के अनुरोधों और अन्य जरूरी कारकों पर विचार किया था। यह विस्तार एक जनवरी को पात्रता तिथि मानते हुए दिया गया है, जिसके तहत अब 19 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।

see more..
पंजाब में दो दिन और जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 18 जनवरी से बारिश के आसार

पंजाब में दो दिन और जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 18 जनवरी से बारिश के आसार

16 Jan 2026 | 11:47 AM

चंडीगढ़, 16 जनवरी (वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर अभी दो दिन और जारी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। खराब मौसम को देखते हुए जहां प्रशासन अलर्ट मोड पर है, वहीं आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

see more..

त्रिची के नए मैदान में साल का पहला जल्लीकट्टू आयोजित हुआ

16 Jan 2026 | 11:45 AM

त्रिची 16 जनवरी (वार्ता) तमिलनाडु की सबसे मशहूर पारंपरिक प्रतियोगिताओं में से एक और इस साल का पहला जल्लीकट्टू का आयोजन त्रिची के पेरिया सुरायूर मैदान में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।.

see more..

सेना दिवस परेड को देखकर युवाओं में जागृत हुई राष्ट्र प्रथम की भावना : भजनलाल

16 Jan 2026 | 11:36 AM

जयपुर 16 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जयपुर में हुई यह पहली सेना दिवस परेड है जो हमारी सेना की जीत का जश्न है जिसमें ऑपरेशन सिंदूर में प्रयुक्त अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया है वहीं इस परेड को देखकर युवाओं के अंदर राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत हुई है।.

see more..

असम के छात्र से मध्यप्रदेश में मारपीट के मामले में दर्ज हुई एफआईआर : यादव

16 Jan 2026 | 11:30 AM

भोपाल, अनूपपुर, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में असम के एक छात्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पुलिस की ओर से इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संबंधित शैक्षणिक संस्थान ने भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।.

see more..