Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:58 Hrs(IST)
खेल


मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया

मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया

मुम्बई 17 अप्रैल (वार्ता) विल जोक्स (दो विकेट/ 36 रन) और हार्दिक पंड्या (एक विकेट/ नाबाद 21 के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट हरा दिया।

163 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस के लिए रायन रिकलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 23 रन जोड़े। चौथे ओवर में पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए (26)रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में हर्षल पटेल ने रायन रिकलटन 23गेंदो में (31) को आउट किया। 13वें ओवर में पैट कमिंस ने सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाकर हैदराबाद को तीसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (26) रन बनाये। पैट कमिंस ने विल जॉक्स को आउटकर अपना तीसरा विकेट झटका। विल जॉक्स ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रन बनाये। 18वें ओवर में इशान मलिंगा ने हार्दिक पंड्या और नमन धीर (शून्य) को आउटकर मुम्बई के खेमे में हलचल मचा दी। हार्दिक पंड्या ने नौ गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (21) रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई इंडियंस ने 18.1 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया।

सनराइजर्स हैदरबाद की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। इशान मलिंगा को दो विकेट मिले। हर्षल पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। नौंवे ओवर में हार्दिक पंड्या ने अभिषेक शर्मा को आउट कर मुम्बई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (40) रन बनाये। इशान किशन (दो) और ट्रेविस हेड (28) को विल जोक्स ने आउट किया। 17वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने नीतीश कुमार रेड्डी (19) को आउट किया। 19वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने हाइनरिक क्लासन को बोल्ड आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद के बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद को झटका दिया। हाइनरिक क्लासन ने 28 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (37) रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। अनिकेत वर्मा (18) और कप्तान पैट कमिंस (आठ) रन बनाकर नाबाद रहे।

मुम्बई इंडियंस के लिए विल जोक्स ने दो विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

उलानबतोर ओपन के तीसरे दिन भारतीय पहवानों ने जीते दो स्वर्ण सहित छह पदक

07 Jun 2026 | 12:44 PM

उलानबतोर (मंगोलिया) 06 जून (वार्ता) सागर जगलान और टीनएजर काजल ढोचक ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उलानबतोर ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीत। भारतीय पहवानों ने इस दिन दो स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए।.

see more..

इंग्लैंड को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार, न्यूजीलैंड को चाहिए 199 रन

07 Jun 2026 | 12:10 PM

लॉर्ड्स 07 जून (वार्ता) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण 10 ओवर से भी कम खेल हो पाया। इंग्लैंड ने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को आउट करके अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 55 रन कर दिया। मेहमान टीम अभी भी लक्ष्य से 199 रन दूर है। बारिश के कारण दिन की शुरुआत देर से हुई और पहला सत्र पूरी तरह धुल गया। अपराह्न 12:43 बजे खेल फिर से शुरू हुआ, वह अधिक देर नहीं चल पाया, क्योंकि 11 गेंदों के बाद फिर से बारिश ने खेल रोक दिया। 33 मिनट बाद खेल फिर शुरू हुआ और डेवोन कॉनवे ने गस एटकिंसन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर पारी आ.

see more..

पंत शतक से चूके,भारत ने लंच तक बनाये छह विकेट पर 475 रन

07 Jun 2026 | 11:57 AM

मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) ऋषभ पंत शतक से चूके, 81 रन बनाकर आउट हुए। रविवार सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये है। .

see more..

ब्राजील ने अमेरिका की महिला सॉकर टीम को 2-1 से हराया

07 Jun 2026 | 11:32 AM

साओ पाउलो 07 जून (वार्ता) ब्राजील की महिला सॉकर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की महिला राष्ट्रीय सॉकर टीम (यूएसडब्ल्यूएनटी) को 2-1 से हराया। शनिवार को खेले गये मुकाबले में सोफिया विल्सन ने शुरुआत में ही गोल करके टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन ताइना मारान्हाओ और बिया जानेराटो के तेजी से किए गए दो गोल ने मेजबान टीम को अमेरिका के खिलाफ 44 मैचों में अपनी पांचवीं जीत दिला दी।.

see more..

सूर्यकुमार को बाहर करना एक कठिन फ़ैसला था : आगरकर

06 Jun 2026 | 10:28 PM

मुंबई, 06 जून (वार्ता) भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा है कि हालिया टी 20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करना एक "कठिन फ़ैसला" था, जिस पर चयन समिति ने "काफ़ी विचार-विमर्श किया।".

see more..