Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:32 Hrs(IST)
भारत


मुर्मु ने छठ पूजा पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

मुर्मु ने छठ पूजा पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली 06 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, “ व्रत और निष्ठा से जुड़े लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा देश के प्राचीनतम त्योहारों में से एक है जिसमें सभी श्रद्धालुगण सूर्यदेव की आराधना करते हैं। इस त्योहार पर हम प्रकृति की अनुपम देन के रूप में नदियों और तालाबों की भी पूजा करते हैं। कठोर उपवास का यह पर्व हमें निर्मल बनाता है और आध्यात्मिक रूप से जागृत करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मानव और प्रकृति के बीच सांमजस्य का यह अनूठा पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करता है।उन्होंने कहा ,“आइए, छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे।“

संजीव.साहू

वार्ता

More News

अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अंडमान के पूर्व सांसद और अन्य को जमानत देने से किया इनकार

15 Dec 2025 | 10:58 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने पीएमएलए मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, एएनएससीबीएल के ऋण अधिकारी के कलैवानन और कुलदीप राय शर्मा के सहयोगी संजय लाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।.

see more..

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

15 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।.

see more..

दिल्ली भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नबीन का किया जोरदार स्वागत

15 Dec 2025 | 10:06 PM

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।.

see more..

मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी विधेयक का प्रस्ताव

15 Dec 2025 | 10:01 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने के लिए प्रस्तावित विधेयक सोमवार को लोक सभा में पेश नहीं किया गया।.

see more..

दिल्ली में कोहरे के कारण रद्द हुईं 228 उड़ानें, पांच डायवर्ट

15 Dec 2025 | 9:44 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 228 उड़ानें रद्द हुईं और पांच को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। .

see more..