Monday, Dec 15 2025 | Time 09:46 Hrs(IST)
मनोरंजन


नाना पाटेकर को गांव में रहना अच्छा लगता है

नाना पाटेकर को गांव में रहना अच्छा लगता है

मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को गांव में रहना अच्छा लगता है।

इस शुक्रवार, महानायक अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले कौन बनेगा करोड़पति 16 में, फिल्म वनवास के कलाकार नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और लेखक-निर्देशक अनिल शर्मा शो की शोभा बढ़ाने पहुचेंगे। इस शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कलाकार नाना पाटेकर का हॉटसीट पर बैठना है, जो अपनी आकर्षक कहानियों और ज्ञान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध देते हैं, और अमिताभ बच्चन के साथ अपने लाजवाब सफर के किस्से और बॉन्ड को साझा करते हैं।

नाना पाटेकर से अमिताभ बच्चन ने पूछा कि उन्हें कब एहसास हुआ कि उन्हें अपने गांव में रहना चाहिए। नाना ने जवाब दिया, मैं इंडस्ट्री से नहीं हूं। मैं एक गांव से हूं और यहां काम करके फिर वापस चला जाता हूं। मैं गांवखेड़ा का हूं, और वहीं का रहूंगा, वहीं अच्छा लगता है।अभी जब मैं यहां सेट पर रूम के अंदर गया, तो मैंने मिस्टर बच्चन से पूछा, “आप इतना काम क्यों करते हैं? एक हफ्ते के लिए गांव में रहिए। कमाल का सुकून है वहां। उन्होंने मुझे बताया कि वह दिन में 12 घंटे काम करते हैं, और मैं इसके लिए उनके सामने नतमस्तक हूं।

अमिताभ बच्चन ने फिर नाना पाटेकर से पूछा कि उनके गांव में एक दिन कैसा होता है। इसपर नाना ने कहा, मैं सुबह उठता हूं, मैंने वहां अपना जिम बनाया है। मेरे पास दो गाय और एक बैल है, किसी और चीज की ज़रूरत नहीं है। मैं खुद ही सब काम करता हूं।नाश्ता, लंच मैं अपना सारा खाना खुद पकाता हूं। असल में, मैं एक बहुत अच्छा कुक हूं। मैंने एक बार सोचा था कि यदि मेरा फिल्मी करियर नहीं चला, तो मैं एक छोटा सा होटल खोल लूंगा। लेकिन मैंने जितना सोचा था, ज़िंदगी ने मुझे उससे कहीं अधिक दिया है, अमित जी। मेरी ज़रूरतें सरल हो गई हैं। शाम को, मेरे पास किताबें होती हैं। कुछ मैंने पढ़ी हैं, कुछ नहीं। मेरी चार-पांच अलमारियां किताबों से भरी हुई हैं। शहर में, हमारे पास दीवारें हैं; मेरे गांव में, मेरे चारों ओर पहाड़ हैं, और मैं इन सबके ठीक बीच में रहता हूं। इतना आसान है ज़िंदगी। कोई अलार्म घड़ी नहीं है। सुबह पक्षी मुझे जगाते हैं, और मोर भी हमारे पास आते हैं।

अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर से कहते हैं, आपने सचमुच मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है। मैं आपसे मिलने ज़रूरत आऊंगा। नाना पाटेकर ने जवाब दिया, बेशक, बिल्कुल आइए। मैं हमेशा अपने दोस्तों से कहता हूं कि यह घर सिर्फ मेरा नहीं है, यह आपका भी है। यहां घर जैसा लगता है, इसलिए आइए और रहिए।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन शैलेन्द्र गीत दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 12:27 PM

राजकपूर के साथ शैलेन्द्र की मुलाकात एक कवि सम्मेलन के दौरान हुयी थी। राजकपूर को शैलेन्द्र के गाने का अंदाज बहुत भाया और उन्हें उसमें भारतीय सिनेमा का एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया। राजकूपर ने शैलेन्द्र से अपनी फिल्मों के लिए गीत लिखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन शैलेन्द्र को यह बात रास नही आयी और उन्होंने उनकी पेशकश ठुकरा दी । लेकिन बाद मे घर की कुछ जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने राजकपूर से दोबारा संपर्क किया और अपनी शर्तो पर हीं राजकपूर के साथ काम करना स्वीकार कर लिया।राजकपूर के अलावा शैलेन्द्र की जोड़ी निर्माता-निर्देशक विमल राय के साथ भी खूब जमी।शैलेन्द्र अपने कैरियर के दौरान प्रोग्रेसिव रायट.

see more..

मनोरंजन राजकपूर शो मैन दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 11:44 AM

राज कपूर ने अपनी बनायी फिल्मों के जरिए कई छुपी हुयी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका दिया इनमे संगीतकार शंकर जयकिशन, गीतकार हसरत जयपुरी .शैलेन्द्र और पार्श्वगायक मुकेश जैसे बड़े नाम शामिल है।वर्ष 1949 में राजकपूर की निर्मित फिल्म .बरसात.के जरिये राजकपूर ने गीतकार के रूप में शैलेन्द्र .हसरत जयपुरी और संगीतकार के तौर पर शंकर जयकिशन ने अपने कैरियर की शुरूआत की थी।.

see more..

भारतीय सिनेमा जगत के पहले शो मैन थे राज कपूर

14 Dec 2025 | 11:44 AM

मनोरंजन राजकपूर शो मैन
..जन्मदिवस 14 दिसंबर के अवसर पर..

see more..

वर्ष 2025 में ओटीटी पर बॉलीवुड सितारों ने मचाई धूम

14 Dec 2025 | 10:41 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2005 में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मोना सिंह और सैफ अली खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने ओटीटी पर धूम मचा दी। वर्ष 2025 ओटीटी की दुनिया के लिए एक खास साल रहा। इस साल मजबूत कहानियों और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। कहीं रोमांच से भरी थ्रिलर सीरीज़ रहीं, तो कहीं इंडस्ट्री पर बनी दिलचस्प कहानियां और भावनाओं से जुड़े किरदार देखने को मिले। बड़े कलाकारों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई। साल के आखिर तक ये कलाकार अपनी दमदार मौजूदगी, अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत और स्क्रीन पर पूरी पकड़ के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में .

see more..