Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:56 Hrs(IST)
दुनिया


नासा, स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नया क्रू मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा

नासा, स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नया क्रू मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा

लॉस एंजिल्स 20 सितंबर (वार्ता) अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स ने 26 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया क्रू मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।

नासा ने गुरुवार को कहा कि नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन पर आईएसएस के लिए लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। यह उड़ान नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत स्टेशन के लिए स्पेसएक्स के साथ नौवां क्रू रोटेशन मिशन है। दोनों अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर उड़ान भरने वाले हैं।

नासा के अनुसार, क्रू-9 पृथ्वी की निचली कक्षा से परे मानव अन्वेषण की तैयारी और पृथ्वी पर मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए नए वैज्ञानिक अनुसंधान का संचालन करेगा।

नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनी विलियम्स फरवरी 2025 में हेग और गोरबुनोव के साथ स्वदेश लौटेंगे। सुश्री विलियम्स एवं विल्मोर गत जून में बोइंग के स्टारलाइनर यान से अंतरिक्ष में गए थे।

जांगिड़ अशोक

वार्ता/शिन्हुआ

More News

भारत और इथियोपिया ने अपने संबंधों को सामरिक साझेदारी का दर्जा दिया

16 Dec 2025 | 10:36 PM

अदीस अबाबा 16 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और इथियोपिया ने लंबे समय से साझा मूल्यों पर आधारित प्रगाढ संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सामरिक साझेदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा भारत ने इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृति को भी दोगुना करने की घोषणा की है। .

see more..

बुल्गारिया और स्लोवाकिया के एफ-16 ब्लॉक 70 के शुरुआती बेड़े का उत्पादन पूरा

16 Dec 2025 | 9:56 PM

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बुल्गारिया और स्लोवाकिया दोनों के शुरुआती बेड़े के लिए सभी एफ-16 ब्लॉक 70 फाइटर जेट का उत्पादन पूरा कर लिया है। .

see more..

चीन ने यूएनसीएसी में वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

16 Dec 2025 | 9:48 PM

बीजिंग, 16 दिसंबर (वार्ता) चीन ने दोहा में आयोजित पांच दिवसीय संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार-विरोधी अभिसमय (यूएनसीएसी) सम्मेलन के 11वें सत्र की शुरुआत में कल अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। .

see more..

मोदी का इथियोपिया की ऐतिहासिक पहली राजकीय यात्रा के लिए अदीस अबाबा पहुंचे

16 Dec 2025 | 8:59 PM

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर अदीस अबाबा पहुंचे।.

see more..

अफगानिस्तान ने पोलियो के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया

16 Dec 2025 | 8:15 PM

काबुल, 16 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने पोलियो उन्मूलन को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।.

see more..