Saturday, Feb 7 2026 | Time 15:14 Hrs(IST)
खेल


लखनऊ में 26 से शुरु होगी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ में 26 से शुरु होगी राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ, 09 मार्च (वार्ता) पिछली विजेता हरियाणा, उपविजेता आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी (हिमाचल प्रदेश) और मेजबान उत्तर प्रदेश सहित कुल 30 टीमें नवाबों के शहर लखनऊ में होने वाली 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में खिताब के लिए चुनौती पेश करने उतरेंगी।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में इस चैंपियनशिप के सभी मैच 26 से 30 मार्च तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप के दौरान हैंडबॉल के दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि लीग-कम-नॉकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चैंपियनशिप के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चार कोर्ट तैयार किए जाएंगे। मुख्य कोर्ट स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में बनाया जाएगा, जबकि तीन आउटडोर कोर्ट स्टेडियम के मैदान पर तैयार किए जाएंगे।

चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 30 टीमों को आठ पूल में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक पूल की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके पश्चात प्री क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का आयोजन होगा। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 30 राज्यों की टीमों से कुल 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले संस्करण में हरियाणा ने खिताब जीता था, जबकि हिमाचल प्रदेश की आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी उपविजेता रही थी।

प्रदीप

वार्ता

More News

मैन यूनाइटेड के मालिक, भारतीय अरबपति आरसीबी के लिए बोली लगाने वालों में शामिल

07 Feb 2026 | 3:01 PM

बेंगलुरु, 07 फरवरी (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 2025 में अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने के बाद लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की ग्लोबल बोली की जंग का केंद्र बन गया है, जिससे फ्रेंचाइजी की छवि अंडरअचीवर से बदलकर लीग की सबसे कीमती संपत्तियों में से एक हो गई है।.

see more..

पाकिस्तान ने कड़े संघर्ष में नीदरलैंड को तीन विकेट से हराया

07 Feb 2026 | 2:38 PM

कोलंबो, 07 फरवरी (वार्ता) सलमान मिर्जा (तीन विकेट) की अगुवाई गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साहिबजादा फरहान (47 ) और फहीम अशरफ (29 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को टी-20 विश्वकप के कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीदरलैंड पर तीन गेंदे शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की।.

see more..
सचिन, विराट, गंभीर ने अंडर-19 टीम को दी बधाई

सचिन, विराट, गंभीर ने अंडर-19 टीम को दी बधाई

07 Feb 2026 | 2:14 PM

नई दिल्ली, 7 फरवरी (वार्ता) भारतीय अंडर-19 टीम को शुक्रवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल में इंग्लैंड पर 100 रन की ज़बरदस्त जीत के साथ रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप टाइटल जीतने के बाद क्रिकेट जगत से बहुत तारीफ़ मिली। महान बैटिंग सचिन तेंदुलकर ने युवा टीम के निडर अप्रोच की तारीफ की और बैटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

see more..

चेतन और पुलकित ने जीते रजत पदक

07 Feb 2026 | 2:01 PM

जागरेब (क्रोएशिया) 07 फरवरी (वार्ता) भारत के चेतन और पुलकित ने जागरेब ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में क्रमशः 63 किग्रा ग्रीको-रोमन और महिलाओं के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीते।.

see more..