Friday, Feb 13 2026 | Time 12:10 Hrs(IST)
भारत


संसद भवन परिसर में मोदी की अध्यक्षता में राजग संसदीय दल की बैठक

संसद भवन परिसर में मोदी की अध्यक्षता में राजग संसदीय दल की बैठक

नयी दिल्ली , 05 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) संसदीय दल की बैठक मंगलवार को सुबह संसद भवन परिसर में हुयी।

जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित यह बैठक मानसून सत्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के संसदीय दल की पहली बैठक है। इसे मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण और अन्य मुद्दों पर संसद में चल रहे गतिरोध के साथ-साथ उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रवैया के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन भी किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में वैश्विक भू राजनीतिक स्थिति पर भी गठबंधन के सांसदों को संबोधित कर सकते हैं। इसमें अमेरिका की व्यापार नीति पर भारत का दृष्टिकोण भी शामिल हो सकता है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज नहीं हो रहा पा रहा है।

राजग के सभी सांसदों को इस बैठक में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

मुकेश, मनोहर, संतोष

वार्ता

More News

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

13 Feb 2026 | 11:17 AM

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित
आजाद, जितेंद्र
वार्ता.

see more..
मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो को बताया ‘भरोसेमंद आवाज़’,  ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव

मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो को बताया ‘भरोसेमंद आवाज़’, ‘मन की बात’ के लिए मांगे सुझाव

13 Feb 2026 | 9:56 AM

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर शुक्रवार को रेडियो की तारीफ करते हुए इसे एक ‘भरोसेमंद आवाज़’ बताया जो पूरे भारत में दूर-दराज के गांवों से लेकर हलचल भरे शहरों तक लाखों लोगों को जोड़ता रहता है। साथ ही नागरिकों से अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के आने वाले एपिसोड के लिए अपने सुझाव साझा करने की अपील की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कहा कि विश्व रेडियो दिवस एक ऐसे माध्यम का जश्न मनाने का अवसर है जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री रेडियो के साथ अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मासिक रेडियो संबोधन ने सार्वजनिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में रेडियो की स्थायी शक्ति को प्रदर्शित किया है।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 फरवरी)

13 Feb 2026 | 8:19 AM

नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..

केरल चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, चेन्निथला को प्रचार की अहम जिम्मेदारी

12 Feb 2026 | 11:11 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए गुरुवार को 'प्रचार समिति' और 'घोषणापत्र समिति' के गठन को मंजूरी दे दी। .

see more..

ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के आह्वान से विपक्ष शासित राज्यों में जनजीवन ठप

12 Feb 2026 | 10:49 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं और अन्य मुद्दों के विरोध में दस ट्रेड यूनियनों द्वारा गुरुवार को आहूत 24 घंटे के भारत बंद का देश भर में मिला-जुला असर देखने को मिला।.

see more..