Monday, Feb 16 2026 | Time 04:34 Hrs(IST)
खेल


रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दो विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दो विकेट से हराया

ग्लासगो 17 जून (वार्ता) संदीप लामिछाने (चार विकेट), दीपेंद्र सिंह ऐरी और करण केसी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कुशल भुर्तेल (30) रन की जूझारू पारियों की बदौलत नेपाल ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।

98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल और लोकेश बम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिय 21 रन जोड़े। तीसरे ओवर में ब्रैंडन मक्मलेन ने लोकेश बम(नौ) को आउटकर नेपाल को पहला झटका दिया। इसके बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अंतराल पर नेपाल के विकेट गिरते रहे। अनिल शाह (तीन) , कप्तान रोहित पॉडेल (सात), दीपेंद्र सिंह ऐरी (14), कुशल भुर्तेल (30) और बसीर अहमद (13) रन बनाकर आउट हुये। आखिरी बल्लेबाजों की जूझारू पारियों के दम पर नेपाल ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क और साफ्यान शरीफ ने दो-दो विकेट लिये। जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, मार्क वॉट और ब्रैंडन मक्मलेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।



इससे पहले आज यहां नेपाल ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र 4.5 ओवर में 24 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गवां दिये। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक (46) रन बनाये। उन्हें दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बोल्ड आउट किया। कप्तान मैथ्यू क्रॉस (15) और ब्रैंडन मक्मलेन (10) रन बनाकर आउट हुये। नेपाल के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नेपाल की पूरी टीम 19.4 ओवर में 97 के स्कोर पर सिमट गई और नौ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिये। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। करण केसी ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिये।

राम

वार्ता

More News

पाकिस्तान को पस्त कर भारत सुपर 8 में

15 Feb 2026 | 10:21 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27 ) की शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप 27वें मुकाबले में 12 गेंदे शेष रहते पाकिस्तान 61 रनों से रौंद कर सुपर आठ में जगह बना ली। भारत ने इस जीत के साथ विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है ।.

see more..
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास सबसे बड़ा स्कोर बनाया

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास सबसे बड़ा स्कोर बनाया

15 Feb 2026 | 9:52 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27 ) की शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्वकप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सात विकेट पर 175 रन खड़ा किया। .

see more..

आखिरी मिनट में एंट्री करने वाले एम सुरेशकुमार ने 5वीं सीड कार्बोनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया

15 Feb 2026 | 7:50 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) आखिरी मिनट में एंट्री पक्की करने वाले 26 साल के एम सुरेशकुमार ने डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में मेंस सिंगल्स के पहले क्वालिफाइंग राउंड में इटली के पांचवें सीड लोरेंजो कार्बोनी को पीछे से हराकर एटीपी दिल्ली ओपन 2026 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। पहला गेम हारने के बाद, सुरेशकुमार ने वापसी करते हुए 19 साल के कार्बोनी को एक घंटे 53 मिनट में 4-6, 6-2, 6-3 से हराया।.

see more..

भारत और पाकिस्तान के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया

15 Feb 2026 | 7:08 PM

कोलंबो, 15 फरवरी (वार्ता) भारत और पाकिस्तान के कप्तानों सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया, जिससे पहले हुए विवादित "हाथ नहीं मिलाने" वाले मामले की यादें ताज़ा हो गईं, जिस पर पहले भी काफ़ी बहस हुई थी।.

see more..