Tuesday, Dec 16 2025 | Time 10:49 Hrs(IST)
मनोरंजन


अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो

अनुपमा में नया मोड़! राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज़ किया धमाकेदार प्रोमो

मुंबई, 08 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा का नया धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें राघव की एंट्री से शो का रोमांच बढ़ जायेगा।

स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी चार्ट्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में जबरदस्त अभिनय कर रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय (राही) और शिवम खजुरिया (प्रेम) भी अपनी एक्टिंग से खूब प्रभावित कर रहे हैं। अब शो में एक नया मोड़ आने वाला है, जहां एक दमदार कैरेक्टर की एंट्री होगी। मनीष गोयल शो में राघव के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में नया ट्विस्ट और सस्पेंस जोड़ने वाले हैं।

हाल ही में आए प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा को सेंट्रल जेल बुलाया जाता है, जहां उसे कैदियों की ज़िंदगी बदलने और डांस के ज़रिए उन्हें नया मकसद देने का मौका मिलता है। इसी बीच उसकी नजर राघव (मनीष गोयल) पर पड़ती है, जो माउथ ऑर्गन बजा रहा होता है। उसकी ये अदा अनुपमा का ध्यान खींच लेती है। उनकी पहली मुलाकात चौंकाने वाली होती है, जहां अनुपमा कुछ देर के लिए हक्की- बक्की रह जाती है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि राघव का बीता हुआ कल अनुपमा की ज़िंदगी में कौन-सी नई मुश्किलें लेकर आएगा। क्या अनुपमा उसकी ज़िंदगी में कोई बदलाव ला पाएगी या खुद किसी नई उलझन में फंस जाएगी।

शो अनुपमा हर रात 10 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर, सोमवार से रविवार तक प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:12 PM

अहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:03 PM

औरहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

15 Dec 2025 | 3:09 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

15 Dec 2025 | 2:56 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। .

see more..

पवन सिंह की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

15 Dec 2025 | 2:51 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। .

see more..