Friday, Jan 16 2026 | Time 11:52 Hrs(IST)
खेल


न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 221 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 221 रनों का लक्ष्य

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) 23 मार्च (वार्ता) फिन एलन (50) के तूफानी अर्धशतक, टिम सीफर्ट (44) और कप्तान माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां पाकिस्तान के कप्तान आगा सलमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए तूफानी बल्लेबाजी करने उतरी 59 रन जोड़े। हारिस रउफ ने टिम सीफर्ट को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए (44) रनों की पारी खेली। नौवें ओवर में रउफ ने 16 गेंदों में मार्क चैपमैन (24) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। 11वें ओवर में अब्बास अफरीदी ने फिन एलन को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिन एलन ने 20 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (50) रन बनाये। जेम्स नीशम (तीन) और मिशेल हे (तीन) को आउट कर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। हे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने डेरिल मिशेल के साथ पारी को संभाल और तेजी के साथ रन भी बटोरे।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रउफ ने डेरिल मिशेल (29) को आउटकर पाकिस्तान के लिए छठा विकेट झटका। माइकल ब्रेसवेल ने 26 गेंदोें में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 46) रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ज़कारी फौल्केस (तीन) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की ओर हरिस रउफ ने तीन विकेट और अबरार अहमद ने दो विकेट लिये। अब्बास अफरीदी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

कर्नाटक को छह विकेट हराकर विदर्भ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

15 Jan 2026 | 9:43 PM

बेंगलुरु, 15 जनवरी (वार्ता) दर्शन नालकंडे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अमन मोखाडे (135) की शतकीय तथा रविकुमार समर्थ (नाबाद 76) रनों अर्धशतकीय पारी की बदौलत विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को 22 गेंदें शेष रहत छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है।.

see more..

हेनिल पटेल और अभिज्ञान कुंडू ने भारत को दिलाई विजयी शुरुआत

15 Jan 2026 | 7:49 PM

बुलावायो, 15 जनवरी (वार्ता) हेनिल पटेल (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और अभिज्ञान कुंडू की नाबाद 42 रन की शानदार पारी की बदौलत की बदौलत भारत ने गुरुवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले मुकाबले में .

see more..

स्टार्क और वोल्वार्ट दिसंबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए

15 Jan 2026 | 6:56 PM

दुबई, 15 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने पुरुषों और महिलाओं के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का अवॉर्ड जीता है, शानदार प्रदर्शन की एक सीरीज़ के बाद जिसमें उन्होंने कड़ी टक्कर को पीछे छोड़ा।.

see more..

बीसीबी ने नजमुल इस्लाम को हटाया, बीपीएल को लेकर संशय

15 Jan 2026 | 6:46 PM

ढाका 15 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद नजमुल इस्लाम को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है।.

see more..