Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:13 Hrs(IST)
खेल


न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीती

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीती

कराची 14 फरवरी (वार्ता) विलियम ओरूर्क (चार विकेट), माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद डैरिल मिचेल (57) और टॉम लेथम (56 ) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में 28 गेंदे शेष रहते 243 रन बनाकर पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली।

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में विल यंग (पांच) का विकेट गवां दिया। उन्हें नसीम शाह ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद केन विलियमसन (34) को आगा सलमान ने पगबाधा आउट किया। डेवन कॉन्वे (48) रन बनाकर आउट हुये। 39वें ओवर में अबरार अहमद ने डैरिल मिचेल (57) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 45वें ओवर की पहली गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी ने टाॅम लेथम को आउट कर पाकिस्तान को पांचवीं सफलता दिलाई। टॉ लेथम ने 64 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए (56)रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 45.2 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन पर बनाकर मुकाबला और त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली।

पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने दो विकेट लिये। आगा सलमान, शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां नेशनल बैंक क्रिकेट एरेना में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 54 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये। फखर जमान (10), सऊद शकील (आठ) और बाबर आजम (29)रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने आगा सलमान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। 32वें ओवर में ओरूर्क ने रिजवान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 76 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए (46) रन बनाये। इसके 37वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने आगा सलमान को आउट कर पवेलियन भेज दिया। आगा सलमान ने 65 गेंदों में एक चौके और एक छक्का लगाते हुए (45) रन बनाये। तय्यब ताहिर 33 गेंदों में (38) रन बनाकर आउट हुये। फहीम अशरफ (22) और नसीम शाह (19) रन बनाकर आउट हुये। न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 49.3 ओवर में 242 के स्कोर पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरूर्क ने चार विकेट लिये। माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर को दो-दो विकेट मिले। जेकब डफी और नेथन स्मिथ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

फुटबालर मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, युवा भारती स्टेडियम में किया हंगामा

13 Dec 2025 | 2:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक झलक ठीक से न देख पाने से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर जमकर तोड़फोड़ की। इस कार्यक्रम को देखने के लिए मैसी प्रशंसकों ने महंगी टिकटें खरीदीं थीं।.

see more..

केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

13 Dec 2025 | 1:47 PM

बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है।.

see more..

असम के चार खिलाड़ी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

13 Dec 2025 | 1:35 PM

गुवाहाटी 13 दिसंबर (वार्ता) असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) 2025 के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप के कारण चार खिलाड़ियों अमित सिन्हा, इशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुर को निलंबित कर दिया है। .

see more..

एमएमए के एशियाड में शामिल होने से खेल को सरकारी पहचान और समर्थन मिलेगा:पूजा तोमर

13 Dec 2025 | 1:21 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में एक मुकाबला जीतने वाली प्रथम भारतीय मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट (एमएमए) पूजा तोमर ने 2026 के ऐची-नागोया एशियन गेम्स में इस खेल को शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे इस खेल को सरकारी समर्थन और पहचान मिलेगी।.

see more..

मेसी से मिलने को लेकर शाहरुख उत्साहित

12 Dec 2025 | 7:07 PM

कोलकाता, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं।.

see more..