Saturday, Jun 6 2026 | Time 12:47 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड

गोली मारकर बदमाशों ने महिला को किया घायल

06 Jun 2026 | 12:24 PM

समस्तीपुर, 6 जून (वार्ता)
बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में शनिवार को सशस्त्र अपराधियों ने दरवाज़े पर खड़ी एक महिला को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

आगे देखे..

सारण: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने शव को मुख्य पथ पर रखकर किया सड़क जाम

06 Jun 2026 | 11:02 AM

छपरा,06 जून (वार्ता) बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई।

आगे देखे..

विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मध्य रेल ने चलाया जागरूकता अभियान, महाप्रबंधक ने किया पौधारोपण

06 Jun 2026 | 12:13 AM

हाजीपुर, 05 जून (वार्ता) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने मधु विहार कॉलोनी, दानापुर तथा निर्माणाधीन पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आगे देखे..

विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव के लिए घोषित उम्मीदवारों को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दी बधाई

06 Jun 2026 | 12:07 AM

पटना, 05 जून (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड(जदयू ) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद चुनाव एवं उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से घोषित सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आगे देखे..

मधुबनी में डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन

06 Jun 2026 | 12:03 AM

मधुबनी, 05 जून (वार्ता)सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मधुबनी जिला प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया है।

आगे देखे..

वैशाली में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत एक बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर होगी कार्रवाई

05 Jun 2026 | 11:45 PM

हाजीपुर, 05 जून (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए गए विशेष बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बिदुपुर प्रखंड से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया है।

आगे देखे..

‘एसडब्ल्यूएम-2026 महाअभियान’ की शुरुआत, कचरा पृथक्करण पर दिया गया जोर

05 Jun 2026 | 11:40 PM

बेतिया, 05 जून (वार्ता)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) को सुदृढ़ बनाने के लिए ‘एसडब्ल्यूएम-2026 महाअभियान’ की शुरुआत की गई।

आगे देखे..

नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

05 Jun 2026 | 11:36 PM

बेतिया, 05 जून (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने नाबालिग अपहरण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुधा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आगे देखे..

सरकारी जमीन की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी गैर मजरूआ आम भूमि को तत्काल रोक सूची में डालें : डॉ. दिलीप जायसवाल

05 Jun 2026 | 11:25 PM

पटना, 05 जून (वार्ता) बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने समीक्षा के आठवें दिन भोजपुर, मधेपुरा एवं अरवल जिलों के राजस्व कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैर मजरूआ आम श्रेणी की सभी जमीनों की पहचान कर उन्हें तत्काल सरकारी रोक सूची में दर्ज किया जाए।

आगे देखे..

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान: संजय सरावगी

05 Jun 2026 | 11:10 PM

पटना, 05 जून (वार्ता)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा )के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास और जनकल्याण” अभियान चलाएगी।

आगे देखे..

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के दो मामलों में कोलकाता से दो गिरफ्तार

05 Jun 2026 | 11:02 PM

पटना, 05 जून (वार्ता )साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस ने दो बड़े साइबर ठगी मामलों का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के हुगली (कोलकाता) से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आगे देखे..

एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

05 Jun 2026 | 10:58 PM

पटना, 05 जून (वार्ता)एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर ग्राहकों से ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पटना पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

आगे देखे..