Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:46 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


सुपौल : एसएसबी ने 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया, एक गिरफ्तार

सुपौल, 27 फरवरी (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के कुनौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोसी के पलार पर पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) के जवानों के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति के पास से गांजा बरामद किया है ।
पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि कोसी के पलार एक व्यक्ति गांजा को खपाने का इंतजार कर रहा है । इसी सूचना पर संयुक्त रूप में उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया गया और तलाशी में उसके पास से ग्यारह किलो नब्बे ग्राम गांजा बरामद किया गयप । उन्होंने कहा कि एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी उसका जब्त किया गया है।
श्री यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान और उस पर अग्रसर कारवाई की जा रही है।
सं.सतीश
वार्ता
More News

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..

विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में चलेगा मुकदमा

16 Dec 2025 | 8:03 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार में मनेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एक दलित सरकारी कर्मचारी को अपमानित करने एवं धमकी देने के आरोपों में दर्ज मुकदमे की सुनवाई सांसदों एवं विधायकों के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत में होगी ।.

see more..

राज्य कोचिंग योजना एवं श्रमशक्ति योजना के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं : मो.सोहैल

16 Dec 2025 | 7:58 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने मंगलवार को कहा कि राज्य कोचिंग योजना एवं श्रमशक्ति योजना के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। .

see more..

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के एक सदस्य को पटना की विशेष अदालत ने भेजा जेल

16 Dec 2025 | 7:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों और कारतूस तस्करी के कथित नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त को बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।.

see more..

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, प्रेमी ने भी की आत्महत्या

16 Dec 2025 | 7:42 PM

जमशेदपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को नवनियुक्त 21 वर्षीय महिला चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की दिनदहाड़े तेज धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। .

see more..