Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:18 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव

रांची,28 नवंबर (वार्ता) झारखंड में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है।
राज्य के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आज शाम यहां इस आशय की अधिसूचना जारी की है। श्री कुमार केपास इसके अलावा विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन की भी जिम्मेदारी रहेगी।
इसके अलावा झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएस एलपीएस), रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
रांची के उपयुक्त के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (जेआईआईडीसीओ) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया। श्री रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
विनय
वार्ता
More News

निवेश के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में अनंत अवसरों के द्वार खोलने को तैयार झारखण्ड

17 Jan 2026 | 9:06 PM

ऱांची, 17 जनवरी (वार्ता) झारखण्ड निवेश के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में अनंत अवसरों के द्वार खोलने को तैयार है। .

see more..

बाबा दुखिया मंदिर झारखंड की अमूल्य धरोहर : डॉ. इरफान अंसारी

17 Jan 2026 | 9:03 PM

रांची, 17 जनवरी (वार्ता) झारखंड के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा दुखिया मंदिर को राज्य की एक अमूल्य धरोहर बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि बाबा दुखिया मंदिर हमारे विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा में विराजमान है।.

see more..

कैथवलिया में सहस्त्र शिवलिंगम की स्थापना से अध्यात्म के क्षेत्र में बिहार को मिली एक और पहचान : नंदकिशोर

17 Jan 2026 | 8:59 PM

पटना, 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने शनिवार को कहा कि पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में सहस्त्र शिवलिंगम की स्थापना से बिहार को एक नयी आध्यात्मिक पहचान मिली है।.

see more..

किशोरी से दुष्कर्म मामले में कथावाचक श्रवण दासजी गिरफ्तार

17 Jan 2026 | 8:54 PM

दरभंगा 17 जनवरी (वार्ता) शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दासजी महाराज को महिला थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। .

see more..

शीत नाट्य उत्सव - 2026 के अंतर्गत नाटक "वैजयंती” का मंचन

17 Jan 2026 | 8:48 PM

पटना, 17 जनवरी (वार्ता) बिहार कला एवं संस्कृति विभाग एवं बिहार संगीत नाटक अकादमी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में शीत नाट्य उत्सव - 2026 के अंतर्गत नाटक "वैजयंती” का मंचन शनिवार को किया गया। .

see more..