Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:31 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नए साल में 15 अगस्त से पहले पटना मेट्रो की मिलेगी सौगात : नितिन नवीन

पटना, 11 दिसम्बर (वार्ता) बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने आज कहा कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है और सरकार की प्राथमिकता है कि अगले वर्ष अगस्त तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगे।
मंत्री नितिन नवीन द्वारा पटना मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को कई अहम दिशानिर्देश दिय। इस दौरान उनके साथ विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। मलाही पकड़ी से लेकर न्यू आईएसबीटी तक बने प्रायरिटी कॉरिडोर पर सिविल वर्क लगभग पूरा हो गया है। अब ट्रैक बिछाने और ट्रेन सेट की खरीदारी करने का काम चल रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और टेलीकॉम सिग्नलिंग का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि अगस्त 2025 तक पटनावासियों को मेट्रो की सुविधा मिलने लगे।
श्री नवीन ने बताया कि पटना मेट्रो के करीब 6.5 किलोमीटर लंबे प्रायरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो का परिचालन शुरू होने के बाद शहरवासी सिर्फ 15 मिनट में मलाही पकड़ी से बैरिया बस स्टैंड तक पहुंच जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि मेट्रो का परिचालन होने से पटना की सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक का दवाब कम होगा। साथ ही शहरवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
मंत्री द्वारा बैरिया बस स्टैंड के पास बने पटना मेट्रो डिपो का भी निरीक्षण किया गया, जहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि डिपो में घुलाई से लेकर मेंटेनेंस तक का काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां एक कंट्रोल सिस्टम भी बनाया जाएगा। आप कह सकते है कि यह पूरे पटना मेट्रो का हर्ट होगा। यहां बने एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में कंट्रोल सिस्टम, मैनेजमेंट सिस्टम, सिक्योरिटी, ट्रेनिंग सेंटर मौजूद रहेगा। डिपो पर टेस्ट ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा, जहां मेट्रो ट्रायल रन होगा।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

सात निश्चय भाग-3 की बदौलत शीघ्र विकसित राज्य बनेगा बिहार : डॉ. प्रेम कुमार

16 Dec 2025 | 8:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि सात निश्चय भाग- 3 की बदौलत बिहार शीघ्र विकसित राज्य बनने की तरफ आगे बढ़ेगा। .

see more..

सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सजा

16 Dec 2025 | 8:40 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया। .

see more..

झारखंड में किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके : डॉ इरफान अंसारी

16 Dec 2025 | 8:36 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। .

see more..

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..