Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:11 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पश्चिम चंपारण: 20 लाख रूपये का विदेशी शराब जब्त

बेतिया, 07 जनवरी (वार्ता) बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है।
नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह ने मंगलवरा को यहां बताया कि सूचना मिली थी के विदेशी शराब प्रकाश नगर में उतारी जा रही है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश नगर में छापामारी की गयी। पुलिस को देख कर शराब कारोबारी अंधेरा एवं कुहासा का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहे।
श्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली में ईंट के नीचे छुपाकर रखी गयी 1166.580 लीटर उत्तर प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक स्कूटी भी जब्त की गई है।
मामले की छानबीन की जा रही है।

सं.प्रेम
वार्ता
More News

11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में द्वितीय बिहार विमेंस कबड्डी लीग 2026 का होगा आयोजन

10 Mar 2026 | 9:52 PM

पटना,10 मार्च (वार्ता)द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग का आयोजन 11 से 17 मार्च 2026 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने मंगलवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि महिला कबड्डी लीग का यह दूसरा संस्करण है। पूरे देश में सिर्फ बिहार में ही सरकार द्वारा महिला कबड्डी लीग का आयोजन कराया जा रहा है। यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस बार की कबड्डी लीग की खास बात यह है कि सभी टीम की कोच और सहायक कोच महिलाएं ही हैं। इस.

see more..

आदिवासी समुदाय को अपना अस्तित्व और पहचान की संरक्षा के लिए एकजुट रहने की आवश्यकता: हेमन्त सोरेन

10 Mar 2026 | 9:46 PM

रांची,10 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हजारों वर्षों से आप सिर्फ असम नहीं बल्कि इस देश के चाय व्यापार जगत का अभिन्न अंग है। आपके बूते ही चाय उद्योग चल रहा है।.

see more..

कमर्शियल एलपीजी संकट पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा हस्तक्षेप — झारखंड के उद्योग, होटल और श्रमिकों के लिए केंद्र को लिखा पत्र

10 Mar 2026 | 9:44 PM

रांची, 10 मार्च (वार्ता) झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया है।.

see more..

बियाडा ने 74 एकड़ भूमि 10 उद्योग इकाइयों को किया आवंटित

10 Mar 2026 | 9:31 PM

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (पीसीसी) की बैठक आयोजित की गई। .

see more..

बिहार चुनाव ने भाजपा ने नीतीश के नाम पर बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया: प्रशांत किशोर

10 Mar 2026 | 9:02 PM

सासाराम, 10 मार्च (वार्ता) जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया और सिर्फ चुनावी फायदे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया।.

see more..