Friday, Jan 16 2026 | Time 03:03 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बिहार के सतत विकास को तेज गति देना प्रगति यात्रा का लक्ष्य : उमेश

पटना, 14 फरवरी (वार्ता) बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश के सतत विकास को तेज गति प्रदान करना प्रगति यात्रा का लक्ष्य है।
श्री कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जिन भी जिलों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जा रहे हैं, वहां की जनता पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत कर रही है। यह हमारे नेता के प्रति आम जनता में अटूट विश्वास और अथाह समर्थन का प्रतीक है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रगति यात्रा के क्रम में श्री कुमार प्रत्येक जिलों में जाकर सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। हाल के दिनों में प्रगति यात्रा से जुड़े कई परियोजनाओं को बिहार कैबिनेट की ओर से मंजूरी भी मिल चुकी है। जिससे आने वाले दिनों में बिहार की नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी और बिहारवासियों को इसका खासा लाभ मिलेगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता श्री कुमार ने 19 वर्षों के अपने शानदार शासनकाल में उजड़े और बिखरे हुए बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आज नीतीश सरकार के विकास मॉडल की चर्चा और प्रशंसा देश-दुनिया में होती है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार में बिहार लूट, भ्रष्टाचार और अपरहण मॉडल के लिए जाना जाता था। समाज के हर शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों तक विकास की किरणों की पहुंच सुनिश्चित कराना नीतीश सरकार की पहली प्राथमिकता रही है। उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कई सकारात्मक पहल किए गए हैं, जिसका असर अब सीधे तौर पर सुदूर गांवों में नजर आता है।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड

15 Jan 2026 | 9:01 PM

रांची,15 जनवरी(वार्ता)झारखण्ड राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे कर विजन 2050 की ओर अपने क्रिटिकल मिनरल्स के साथ आगे बढ़ रहा है, जो न सिर्फ भारत के आर्थिक उत्थान को गति देगा बल्कि वैश्विक आर्थिक आयामों में भी सहायक होगा।.

see more..

गिरिडीह जिले में पारिवारिक व आर्थिक रूप से परेशान चारो वास्की ने की आत्महत्या, बेटा के कोमा में होने से थे परेशान

15 Jan 2026 | 8:49 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। .

see more..

हिन्दू समाज को चुन-चुन कर प्रताड़ित करवा रही हेमंत सरकार: आदित्य साहू

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। .

see more..

रांची में ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, जांच के लिए ईडी दफ्तर पहुंची पुलिस, सियासी घमासान तेज

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। .

see more..

गिरिडीह जिले के जरासंध चौक के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

15 Jan 2026 | 8:47 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंध चौक के समीप गुरुवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। .

see more..