Saturday, Jun 13 2026 | Time 23:23 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


तेजस्वी की मानसिकता महिला विरोधी : प्रभाकर

पटना, 19 अप्रैल (वार्ता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बयान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि श्री यादव की मानसिकता महिला विरोधी है और वह वह देश-प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते।
श्री मिश्र ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार में महिला सशक्तीकरण का कोई काम नहीं हुआ। लालू-राबड़ी के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि कोई महिला घर से बाहर निकलने में भी डरती थी। आज जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक कार्य कर रही है, तो तेजस्वी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि राजग सरकार में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनीं है। जीविका दीदियां महिला सशक्तीकरण और स्वावलंबन का प्रतीक बन चुकी हैं। आज जब महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को जानने की बड़ी पहल की है, तो नेता प्रतिपक्ष के कलेजे पर सांप लोट रहा है।
श्री मिश्र ने कहा कि तेजस्वी जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, तो भ्रष्टाचार भी शर्मींदा हो जाता है। यह दुनिया जानती है कि उनके परिवार से बड़ा कोई भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता। भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित कर चुके लालू प्रसाद का एक पैर जेल से बाहर निकलता है, तो दूसरा पैर जेल जाने के लिए तैयार रहता है। राजद कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सही मायने में भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। राजद कभी भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से बाहर नहीं निकल सकता।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने पर जताई प्रसन्नता

13 Jun 2026 | 10:21 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा की बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक, गया के पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट तथा भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक (जीआई ) टैग प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य के शिल्पकारों, बुनकरों, कलाकारों एवं संबंधित सभी संस्थाओं को बधाई दी है।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला-कौशल और ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली है। उन्होंने कहा कि बिहार की लोक कला, हस्तशिल्प एवं हथकरघा परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं और जीआई टैग मिलने स.

see more..

लखीसराय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन, 13 युवाओं का प्रारंभिक चयन

13 Jun 2026 | 10:16 PM

लखीसराय, 13 जून (वार्ता) जिला नियोजनालय, लखीसराय में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।.

see more..

अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 10:12 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ एवं विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। फतुहा-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश कुमार ने शनिवार बताया कि शुक्रवार को को नदी थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पक्की दरगाह पीपापुल मार्ग से पटना सिटी की ओर अवैध मादक पदार्थ एवं शराब लेकर रुस्तमपुर स्थित अपनी दुकान में पहुंचाने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।.

see more..

पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया,दो पुलिसकर्मी घायल, आठ गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 10:05 PM

पटना, 13 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप एक खेत में चार-पांच अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई गई कि युवक का अपहरण कर लिया गया है और उसकी जान को खतरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।.

see more..

धनबाद मंडल के मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 917 यात्री पकड़े गए, 6.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

13 Jun 2026 | 9:58 PM

रामगढ़, 13 जून (वार्ता) झारखंड में पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।.

see more..