Wednesday, May 20 2026 | Time 07:24 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


अपराधियों के प्रति हमदर्दी और अपराध पर हाय-तौबा, राजद का दोहरा चरित्र : उमेश

पटना, 21 अप्रैल (वार्ता) बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि अपराधियों के प्रति हमदर्दी और अपराध पर हाय-तौबा करना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दोहरा चरित्र है।
श्री कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि जब सरकार अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसती है तो राजद नेता हाय-तौबा मचाते हैं और वे इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताने लगते हैं। हाल ही में एक रंगदारी की घटना इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें आरोपी लालू परिवार का राजनीतिक खासमखास था। दूसरी ओर, राजद के नेता छिटपुट आपराधिक घटनाओं की बनावटी फेहरिस्त लेकर सरकार पर अनर्गल सवाल उठाने लगते हैं।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल किया, "यह कैसी दोहरी और दिखावटी राजनीति है कि जब सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करे तो पीड़ा होती है और जब अपराध के खिलाफ नैरेटिव बनाने की बारी आती है तो झूठ और भ्रम फैलाने की बेचैनी दिखाई देती है।"
श्री कुशवाहा ने कहा कि राजद वही पार्टी है, जिसके शासनकाल में बिहार ने अपहरण उद्योग, रंगदारी, हत्या और नरसंहार जैसी घटनाओं का भयावह दौर देखा था। यह पार्टी शुरू से ही अपराधियों की पोषक रही है और इसके 15 वर्षों का शासन बिहार में अपराध, अराजकता और दहशत का पर्याय बन गया था। उन्होंने कहा कि अब जब राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो राजद की बौखलाहट साफ नजर आने लगी है। राजद की पूरी राजनीति अपराधियों के कंधों पर टिकी हुई है, और जब वही आधार डगमगाने लगता है, तो इनकी राजनीति भी लड़खड़ाने लगती है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो टोलरेंस’ की नीति अपनाई है। यही कारण है कि आज बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है़ भयमुक्त वातावरण कायम है और सुशासन के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधी गिरफ्तार

19 May 2026 | 11:19 PM

पटना,19 मई (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 120 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए पटना जिले से अपराधकर्मी, अभियुक्त,शराब तस्कर, होम डिलेबर, शराब पीने वाले की गिरफ्तारी की गयी है।.

see more..

पटना : दो किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

19 May 2026 | 11:03 PM

पटना, 19 मई (वार्ता) बिहार में पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ-01) सुशील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को नौबतपुर थानांतर्गत अवैध मादक पदार्थ लेकर आने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।.

see more..

बीआईटी मेसरा ने अपने भूस्थानिक रीसर्च नेटवर्क के विस्तार के लिए एनईएसएसी के साथ एमओयू साईन किया

19 May 2026 | 11:00 PM

रांची, 19 मई (वार्ता) झारखंड के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा (बीआईटी मेसरा) और भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लीकेशन्स सेंटर (एनईएसएसी) ने बीआईटी मेसरा, रांची में भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों, जिओ एआई अनुसंधान, रिमोट सेंसिंग और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए एक एमओयू साईन किया है।.

see more..

बिहार दीपक सहयोग शिविर दो अंतिम अरवल

19 May 2026 | 10:55 PM

मंत्री श्री प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन में बिहार सरकार सेवा, सुशासन और जनसरोकार की भावना के साथ कार्य कर रही है। पंचायत स्तर पर आयोजित ये शिविर ग्रामीण क्.

see more..

सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है : मंत्री

19 May 2026 | 10:54 PM

अरवल, 19 मई (वार्ता) बिहार में अरवल जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मंत्री दीपक प्रकाश आज अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन बारा, सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन खड़ासीन और करपी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परियारी में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हुए।.

see more..