Tuesday, Mar 10 2026 | Time 18:35 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


बक्सर में आयोजित होगा “किसान कल्याण संवाद” एवं “कृषक युवा कल्याण सम्मान” कार्यक्रम

पटना, 21 अप्रैल (वार्ता) बिहार के बक्सर जिले में 22 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में “किसान कल्याण संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा किसानों की भागीदारी बढ़ाने, योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान निकालने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर “कृषक युवा कल्याण सम्मान” के तहत जिले के उन युवा किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने कृषि में नवाचार, जैविक खेती, बागवानी , फूलों की खेती, या तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह सम्मान उन्हें प्रोत्साहित करेगा और अन्य किसानों को भी प्रेरणा देगा।
साथ ही “जिला कृषि टास्क फोर्स” की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन, कृषि विभाग, कृषि वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ एवं किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे।यह कार्यक्रम न केवल किसानों की समस्याओं को समझने का माध्यम बनेगा, बल्कि योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन और किसानों की आयवृद्धि की दिशा में एक ठोस प्रयास भी होगा।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विकास के लिए टेंडर जारी, 38.64 करोड़ से होगा निर्माण : सम्राट चौधरी

10 Mar 2026 | 6:04 PM

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी किया है। .

see more..

मधुबनीः अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला

10 Mar 2026 | 5:55 PM

मधुबनी, 10 मार्च (वार्ता) बिहार में मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के दहिला जटियाही कोसी नहर के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला है।.

see more..

सीतामढ़ी : कौडिया लालपुर पंचायत का मुखिया 16 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार

10 Mar 2026 | 5:52 PM

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सीतामढ़ी जिले में कौडिया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को 16 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

पटना में अलग-अलग आपराधिक मामले में 88 अपराधी गिरफ्तार

10 Mar 2026 | 5:43 PM

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार के पटना जिले में अपराध नियंत्रण एवं अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग आपराधिक मामले में 88 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

मधुबनी पेंटिंग के 200 शिल्पकारों को टूलकिट का वितरण

10 Mar 2026 | 5:32 PM

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार की समृद्ध लोककला मधुबनी पेंटिंग को प्रोत्साहित करने तथा शिल्पकारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को 200 पंजीकृत मधुबनी क्राफ्ट के शिल्पकारों के बीच टूलकिट का वितरण किया गया। .

see more..