Tuesday, May 12 2026 | Time 19:02 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पहलगाम आतंकी हमले के लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार : भाकपा

पटना, 23 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के लिये केन्द्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।
श्री पांडेय ने पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है एवं मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने, घायलों को सरकारी खर्च पर इलाज और 25 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
भाकपा ने इस आतंकी हमले के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और आतंकियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाकपा राज्य सचिव ने बुधवार को कहा कि पहलगाम में दो हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के हवाले है, इसलिए इस घटना के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार जिम्मेवार है। घटना की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंक का समाज में कोई स्थान नहीं है। 26 निर्दोष पर्यटक की हत्या कर दी गई और दर्जनों लोग घायल है इसकी जांच कर दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कहां पर सुरक्षा चूक हुई है, इसकी भी जांच हो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सरकार से मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने एवं घायलों को सरकारी खर्च पर इलाज और 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग करती है।
प्रेम
वार्ता
More News

सारण : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

12 May 2026 | 6:50 PM

छपरा, 12 मई (वार्ता) बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है।.

see more..

शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी तीन युवकों को दो-दो वर्ष का कारावास एवं अर्थ दंड की सजा

12 May 2026 | 6:46 PM

दरभंगा,12 मई (वार्ता) बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी तीन युवकों को दो-दो वर्ष का कारावास एवं दो-दो हजार रूपया अर्थ दंड की सजा सुनाई है।.

see more..

नीट परीक्षा रद्द होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, जवाबदेही तय करे केंद्र सरकार : सतीश पौल मुंजनी

12 May 2026 | 6:43 PM

रांची, 12 मई (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने नीट -यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने की घटना को देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय और शिक्षा व्यवस्था पर गहरा आघात बताया है।.

see more..

झारखंडी कलाकारों में असीम प्रतिभा, जरूरत है उन्हें उचित मंच और सम्मान देने की : शिल्पी नेहा तिर्की

12 May 2026 | 6:43 PM

रांची, 12 मई (वार्ता) झारखंड कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की आज छात्रावास की छात्राओं के साथ नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुंचीं। .

see more..

पानी-बिजली देने की बजाय झारखंड सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई को चुनाव प्रचार में खर्च किया : आदित्य साहू

12 May 2026 | 6:42 PM

रांची, 12 मई (वार्ता) झारखंड वर्तमान में पानी और बिजली की भीषण संकट से त्राहिमाम कर रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में पानी– बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है।.

see more..