Friday, Apr 17 2026 | Time 23:21 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


आज का भारत चुप बैठने वाला नहीं, आतंकियों का होगा हिसाब: मंत्री

पटना, 23 अप्रैल (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का भारत चुप बैठने वाला नहीं है और आतंकियों का हिसाब जरूर होगा।
श्री नवीन ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आम नागरिकों पर किये गये कायराना हमले से मन अत्यंत व्यथित और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि जिन निर्दोष लोगों की इसमें मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भगवान से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द ठीक हों।
मंत्री ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में आज का भारत चुप बैठने वाला नहीं है। आतंकियों का हिसाब जरूर होगा। देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है, और इसमें कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह त्वरित कार्रवाई के लिये स्वयं श्रीनगर जा रहे हैं। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। यह हमला मानवता और शांति पर सीधा प्रहार है। जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती बिगाड़ आतंक का माहौल बनाने वालों को हमारी सरकार मजबूती से जवाब देगी।
श्री नवीन ने कहा कि यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों पर हमला है। इन आतंकियों को हमारी सरकार ऐसा जवाब देगी कि ये लोग कभी भारत की तरफ आंख उठा कर भी नहीं देखेंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

पूर्णिया : पूर्णियाँ पूर्व अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी समेत दो लोग 40 हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

17 Apr 2026 | 10:46 PM

पूर्णिया,17 अप्रैल (वार्ता) बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को पूर्णियाँ पूर्व अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक समेत दो लोगों को 40 हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि पूर्णिया जिले के गुलाबबाग हांसदा निवासी और परिवादी सूरज सहनी ने पटना ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी.

see more..

विधेयक का गिरना जनता की आवाज़ की जीत है: केशव महतो कमलेश

17 Apr 2026 | 10:16 PM

रांची, 17 अप्रैल (वार्ता) झारखण्ड के प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने आज लोकसभा में संशोधन विधेयक के गिर जाने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने इसे सरकार की “नीतिगत विफलता और अहंकार का परिणाम” करार दिया।.

see more..

महिला अधिकारों पर भाजपा की नीयत साफ नहीं, न्यायपूर्ण आरक्षण की सख्त जरूरत : डॉ. इरफान अंसारी

17 Apr 2026 | 10:15 PM

रांची, 17 अप्रैल (वार्ता) झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “महिला सशक्तिकरण के नाम पर देश की जनता को केवल भ्रमित किया जा रहा है, जबकि हकीकत में महिलाओं को उनका न्यायपूर्ण अधिकार देने की कोई ठोस मंशा दिखाई नहीं देती।”.

see more..

कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन की पार्टियों ने महिलाओं को मिल रहे अधिकारों से उन्हें वंचित किया : उपेंद्र कुशवाहा

17 Apr 2026 | 10:14 PM

पटना, 17 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में वोट देकर कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन की पार्टियों ने महिलाओं को मिल रहे अधिकारों से उनको वंचित किया है।.

see more..

राजनीति सरावगी नारी शक्ति वंदन अधिनियम दो अंतिम पटना

17 Apr 2026 | 9:40 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की हर महिला यह देख रही है कि कौन उनके अधिकारों के लिए खड़ा है और कौन अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण उनके रास्ते में बाधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का असली चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। नारी सम्मान की बातें करना और संसद में उसके खिलाफ खड़ा होना, यह उनकी दोहरी राजनीति का सबसे बड़ा प्रमाण है। श्री सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,जब पूरा देश इस गंभीर और ऐतिहासिक विषय पर चर्चा कर रहा था, तब राहुल गांधी का इस पर मजाक करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनकी सोच और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड.

see more..