Wednesday, Dec 17 2025 | Time 18:31 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


श्रवण कुमार ने पहलगाम आतंकी घटना पर जताया गहरा दुख

पटना, 23 अप्रैल (वार्ता) बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है।
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान श्री श्रवण ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिये संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो.नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं वरीय नेता मृत्युंजय सिंह भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के बाद श्री श्रवण ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे मानवता पर कायराना हमला करार दिया। उन्होंने इस जघन्य हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों और उनके राजनीतिक संरक्षकों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे वे भविष्य में ऐसी नापाक हरकतें करने का दुस्साहस न कर सकें। अमन और शांति पसंद देशवासी आतंक के खिलाफ पूरी तरह एकजुट हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में मृतक के भाई की गवाही

17 Dec 2025 | 6:00 PM

पटना, 17 दिसंबर (वार्ता) पटना के बहुचर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के मामले में बुधवार को पटना की एक सत्र अदालत में अभियोजन ने आज दूसरे गवाह के रूप में मृतक के भाई का बयान कलम बंद करवाया। .

see more..

हटिया स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग बच्चियां बचाईं, मानव तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

17 Dec 2025 | 5:57 PM

रांची, 17 दिसम्बर (वार्ता) झारखंड के रांची रेल मंडल अंतर्गत हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

नेशनल हेराल्ड मामले में देश से माफी मांगे भाजपा के शीर्ष नेता : राजेश राम

17 Dec 2025 | 5:47 PM

पटना,17 दिसंबर (वार्ता) बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बुधवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उपर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से भेजी गई चार्जशीट पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेने से इंकार कर दिया है और अदालत के इस कदम के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं माफी मांगनी चाहिये।.

see more..

हेरोइन तस्करी के जुर्म में एक व्यक्ति को 13 वर्षों की कठोर कैद

17 Dec 2025 | 5:34 PM

पटना, 17 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की एक विशेष अदालत ने हेरोइन की तस्करी के जुर्म में बुधवार को एक व्यक्ति को 13 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ दो लाख रूपये का जुर्माना भी किया।.

see more..

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के एक सदस्य से एनआईए करेगी हिरासती पूछताछ

17 Dec 2025 | 5:20 PM

पटना, 17 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों और कारतूस तस्करी के कथित नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त को बुधवाार को बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने हिरासती पूछताछ के लिए आठ दिनों के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपे जाने का आदेश दिया।.

see more..