Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:15 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नॉन इंटरलॉक कार्य के लिये टेस्टिंग ब्लॉक दिये जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग होगें परिवर्तित

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (वार्ता) उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान टेस्टिंग ब्लॉक दिये जाने के कारण समस्तीपुर मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जायेगा।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मंडल के दरभंगा से आगामी दो मई को खुलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। वहीं पोरबंदर से 25 अप्रैल को खुलने वाली 19269 पोरबंदर - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं-वाराणसी-औंड़िहार- छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार सहरसा से दो मई को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग छपरा- औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट- बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
सूत्रों ने बताया कि दरभंगा से 28 अप्रैल एवं एक मई को खुलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा -सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर -छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल एवं 02 मई, 2025 को खुलने वाली 15558 आनन्द विहार टर्मिनस -दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस अब परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट -भटनी -छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलायी जायेगी। जलन्धर सिटी से 27 अप्रैल को खुलने वाली 22552 जलन्धर सिटी -दरभंगा अंत्‍योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट -भटनी-छपरा ग्रामीण -मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी- दरभंगा के रास्ते चलायी जायेगी।
सूत्रों ने बताया कि बान्द्रा टर्मिनस से 26 अप्रैल को खुलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस -बरौनी अवध एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट -भटनी -छपरा ग्रामीण- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।इसी तरह गुवाहाटी से 30 अप्रैल को खुलने वाली 15653 गुवाहाटी - जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी।
सं.प्रेम
वार्ता
More News

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

सात निश्चय भाग-3 की बदौलत शीघ्र विकसित राज्य बनेगा बिहार : डॉ. प्रेम कुमार

16 Dec 2025 | 8:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को कहा कि सात निश्चय भाग- 3 की बदौलत बिहार शीघ्र विकसित राज्य बनने की तरफ आगे बढ़ेगा। .

see more..

सहायक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को सजा

16 Dec 2025 | 8:40 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) पटना की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) समेत चार पुलिसकर्मियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा के साथ दस-दस हजार रुपए का जुर्माना भी किया। .

see more..

झारखंड में किसी भी मरीज का इलाज पैसों की वजह से न रुके : डॉ इरफान अंसारी

16 Dec 2025 | 8:36 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए एक ऐतिहासिक और मानवीय फैसला लेते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। .

see more..

झारखंड में ही होगा अब 21 गंभीर बीमारियों का इलाज, बाहर जाने की जरूरत होगी खत्म

16 Dec 2025 | 8:35 PM

रांची, 16 दिसंबर (वार्ता) झारखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है। .

see more..