Friday, Jan 16 2026 | Time 12:15 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


ड्रोन से होगा सटीक और तेज छिड़काव : विजय

पटना, 13 मई (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कहा कि सभी 38 जिलों में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर कम समय में अधिक क्षेत्रफल में प्रभावी कीटनाशी एवं उर्वरक छिड़काव सुनिश्चित किया जाएगा।
श्री सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ‘कृषि ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी एवं तरल उर्वरक का छिड़काव योजना’ के अंतर्गत सभी 38 जिलों में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर कम समय में अधिक क्षेत्रफल में प्रभावी कीटनाशी एवं उर्वरक छिड़काव सुनिश्चित किया जाएगा। कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग से खेती के परंपरागत तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक की सहायता से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि लागत में भी उल्लेखनीय कमी आती है। एक ड्रोन मात्र 10 से 12 मिनट में एक एकड़ भूमि पर छिड़काव कर सकता है। एक उड़ान में ड्रोन 10 लीटर कीटनाशी, फफूंदनाशी अथवा तरल उर्वरक लेकर उड़ान भर सकता है, जिससे छिड़काव की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होती है।
कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में राज्य के 27,666 एकड़ फसल क्षेत्र पर ड्रोन के माध्यम से छिड़काव किया गया था। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस लक्ष्य को बढ़ाकर 56,050 एकड़ किया गया है। योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 240 रूपया या छिड़काव शुल्क का 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। एक किसान अधिकतम 15 एकड़ क्षेत्र के लिए तथा दो बार ड्रोन छिड़काव के लिये अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकता है।
श्री सिन्हा ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव के माध्यम से एनपीके कनसोर्टिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सूक्ष्म पोषक तत्व सहित अन्य तरल उर्वरकों का प्रयोग कर फसलों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के उपयोग से समय, श्रम, कीटनाशी और पानी की बचत होती है, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी एवं उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगी। राज्य सरकार का यह प्रयास टिकाऊ कृषि, पर्यावरणीय संतुलन एवं स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जहां एक ओर कृषि लागत में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर उत्पादन एवं किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड

15 Jan 2026 | 9:01 PM

रांची,15 जनवरी(वार्ता)झारखण्ड राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे कर विजन 2050 की ओर अपने क्रिटिकल मिनरल्स के साथ आगे बढ़ रहा है, जो न सिर्फ भारत के आर्थिक उत्थान को गति देगा बल्कि वैश्विक आर्थिक आयामों में भी सहायक होगा।.

see more..

गिरिडीह जिले में पारिवारिक व आर्थिक रूप से परेशान चारो वास्की ने की आत्महत्या, बेटा के कोमा में होने से थे परेशान

15 Jan 2026 | 8:49 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। .

see more..

हिन्दू समाज को चुन-चुन कर प्रताड़ित करवा रही हेमंत सरकार: आदित्य साहू

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। .

see more..

रांची में ईडी अधिकारियों पर मारपीट का आरोप, जांच के लिए ईडी दफ्तर पहुंची पुलिस, सियासी घमासान तेज

15 Jan 2026 | 8:48 PM

रांची, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर पूछताछ के नाम पर मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है। .

see more..

गिरिडीह जिले के जरासंध चौक के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

15 Jan 2026 | 8:47 PM

गिरिडीह, 15 जनवरी (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के जरासंध चौक के समीप गुरुवार की शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। .

see more..