Tuesday, Jun 9 2026 | Time 03:10 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


नितिन नवीन ने 30 मई तक सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का निर्देश दिया

पटना, 14 मई (वार्ता) बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पटना की सड़कों की मरम्मत 30 मई तक करने का निर्देश दिया है।
श्री नवीन ने बुधवार को यहां पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा बुडको सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक में विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति की समीक्षा की तथा निर्धारित अवधि के भीतर क्षतिग्रस्त सड़कों को पूरा करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित सड़कों की मरम्मती आगामी 30 मई तक हर हाल में पूरी कर ली जाए।
श्री नवीन ने बैठक में संबंधित अधिकारियों से कहा कि खुदाई के बाद छोड़ी गई क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति में किसी प्रकार का विलम्‍ब क्षम्‍य नहीं है। उन्होंने सभी एजेंसियों को निर्देशित किया कि निर्माण स्थलों पर सभी खुले मैनहोल को ढकने के साथ ही सभी गड्ढों को भी अविलम्‍ब भरना सुनिश्चित करें, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्‍होंने कहा कि जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि पाईप लाईन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त होने के पश्‍चात मरम्मती योग्य सभी सड़कों को 25 मई तक पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें जिससे पथ निर्माण विभाग द्वारा 05 जून तक इन सड़कों के मरम्मती का कार्य भी पूर्ण किया जा सके।
श्री नवीन ने मानसून के दौरान सड़कों की स्थिरता और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्देशित किया कि 30 मई के पश्‍चात ऐसा कोई भी नया कार्य प्रारंभ नहीं किया जाए, जिसमें सड़कों की खुदाई या क्षति शामिल हो।
बैठक में श्री नवीन को जानकारी दी गई कि नई राजधानी पथ प्रमंडल, पटना में अब तक 12.787 किलोमीटर सड़क की मरम्मति पूरी कर ली गई है। पटना पश्चिम पथ प्रमंडल में 2.705 किलोमीटर में से 1.755 किलोमीटर पर कार्य पूर्ण हुआ है, जबकि पटना सिटी पथ प्रमंडल में मरम्मती कार्य अतिशीघ्र शुरू किया जाएगा।
श्री नवीन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा और निर्देश दिया कि पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, बुडको और विद्युत विभाग के बीच इस संबंध में सतत संवाद एवं तालमेल बना रहे, जिससे कार्यों की गति बनी रहे और कोई बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मति कार्य किसी भी स्थिति में ना रुके।
प्रेम सूरज
वार्ता
More News

ओला-रैपिडो चालकों को बुक कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

08 Jun 2026 | 10:17 PM

पटना, 08 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में ओला एवं रैपिडो चालक मोटरसाइकिल चालकों को ऑनलाइन बुकिंग कर सुनसान इलाके में बुलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तीन जून और पांच जून को पटना शहरी क्षेत्र से ओला एवं रैपिडो चालकों को ऑनलाइन बुक कर प्रलोभन देकर बाढ़ थाना क्षेत्र में बुलाया गया था, जहां उनसे लूटपाट की गई। आरोपियों ने पीड़ितों से यूपीआई के माध्यम से भी रुपये ट्रांसफर कराए थे।.

see more..

पश्चिमी चम्पारण : रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

08 Jun 2026 | 10:02 PM

बेतिया, 8 जून (वार्ता) पश्चिम चंपारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. शौर्य सुमन ने रात्रि गश्ती एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।.

see more..

बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है: शिक्षा मंत्री

08 Jun 2026 | 9:56 PM

पटना, 08 जून (वार्ता) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि बिहार सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है और इस दिशा में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये हैं।.

see more..

मधेपुरा :4.91 लाख रूपये और स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

08 Jun 2026 | 9:46 PM

मधेपुरा, 08 जून (वार्ता) बिहार में मधेपुरा जिले में शंकरपुर थाना की पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोरा खाप गांव में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी डील होने वाली है। इसके बाद पुलिस टीम ने रविन्द्र यादव के घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 3.85 ग्राम स्मैक और 4,91,600 रूपये बरामद किए। मौके से रविन्द्र यादव के पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।.

see more..

पश्चिमी चंपारण :फायर ऑडिट में दो निजी अस्पतालों में गंभीर खामियां उजागर, नोटिस जारी

08 Jun 2026 | 9:35 PM

बेतिया, 08 जून (वार्ता)बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में मरीजों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों का फायर ऑडिट किया। इस दौरान दो अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी गंभीर खामियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है।.

see more..