Friday, Feb 13 2026 | Time 12:22 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


गिरिडीह की धरती पर देशभक्ति की गूंज: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 'तिरंगा यात्रा'

रांची,16 मई (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में भारतीय सेना के अद्वितीय एवं साहसिक सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के सम्मान में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया।
इस गौरवशाली अवसर पर कोडरमा लोकसभा की सांसद एवं भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमारी सेना की वीरता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा नीति का प्रतिबिंब है।”
कार्यक्रम की शुरुआत झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा के साथ हुई, जिसमें हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हजारों नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को अभिव्यक्त किया। यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो उठा।
इस भव्य आयोजन में झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय , जमुआ विधानसभा की विधायक डॉ. मंजू कुमारी , जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी , जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव , गिरिडीह जिला भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे , गिरिडीह जिला के प्रबुद्ध जन, एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, पूर्व सैनिकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी ने इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
विनय
वार्ता
More News

रांची के मधुकम में दखल दिहानी पर हाईकोर्ट की रोक, प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत

13 Feb 2026 | 12:05 PM

रांची, 13 फरवरी (वार्ता) झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखल दिहानी (अतिक्रमण हटाओ) की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।.

see more..

हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 6 लोगों को मार डाला

13 Feb 2026 | 12:02 PM

हजारीबाग, 13 फरवरी (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात हाथियों ने 6 व्यक्तियों की जान ले ली।.

see more..

नीतीश ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मां के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

13 Feb 2026 | 10:36 AM

पटना, 13 फरवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि राधा देवी सरावगी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थी और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने श्री सरावगी से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रेम
वार्ता.

see more..

जमुई सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, दो संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

13 Feb 2026 | 10:32 AM

जमुई, 13 फरवरी (वार्ता) बिहार के जमुई जमुई सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सौरव कुमार ने गुरुवार की रात अचानक सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।.

see more..

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन

13 Feb 2026 | 10:08 AM

दरभंगा, 13 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी की मां श्रीमती राधा देवी सरावगी का शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वह लगभग 82 वर्ष की थी। आज दोपहर 2:00 बजे के करीब उनका शव दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचना संभावित है। वह अपने पीछे पति, तीन पुत्र, पुत्र वधुओं समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। .

see more..